फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mission Shakti- Judo-Karate training given to girl students

Farrukhabad News: मिशन शक्ति- छात्राओं को दिया गया जूडो-कराटे का प्रशिक्षण

Sat, 21 Oct 2023 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti- Judo-Karate training given to girl students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। मिशन शक्ति-4 अभियान के कार्यक्रम में छात्राओं को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की सीख दी गई।

शकुंतला देवी काॅलेज में मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण में एनसीसी 4 यूपी बटालियन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल व विशिष्ठ अतिथि महिला थाना प्रभारी नीरज त्यागी शामिल हुई। परेड के दौरान कैडेट्स ने अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बीए की छात्रा दीक्षा ने महिला सशक्तिकरण पर कविता सुनाई। कक्षा 12 की छात्रा माही शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर भाषण देकर प्रभावित किया। इस दौरान बच्चों ने कराटे, देशभक्ति गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। एनसीसी कैडेट्स प्रियदर्शनी ने ‘हर करम अपना करेंगे’ देश भक्ति गीत गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इंस्पेक्टर जेपी पाल व एसओ महिला नीरज ने बच्चों को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर मुसीबत में उनका इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। प्राचार्य डा वेणू सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के विषय पर जोर दिया। नवरात्र और दशहरा के अवसर को देखते हुए पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बेहद सुंदर तरीके से नौ देवियों के रूप एवं बुराई पर अच्छाई की जीत के चित्र बनाए। शिक्षिका ममता सिंह, एनसीसी अधिकारी शिल्की मिश्रा, लक्ष्मी गंगवार, संतोष शर्मा, दीप्ती अग्निहोत्री, रश्मि गंगवार, पूजा यादव, सवा खान आदि मौजूद रहीं। संचालन गोल्डी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed