फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Missed sweat in riot control

दंगा नियंत्रण में छूटा पसीना

Fri, 24 Jul 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 24 Jul 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Missed sweat in riot control
पुलिस लाइन ग्राउंड में ढाई घंटे चली परेड और दंगा नियंत्रण के अभ्यास में
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। एसपी दिनेश कुमार पी ने दंगा करने वालों से निपटने और शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस कर्मियों को अभ्यास कराया। एसपी के तेवरे देख पुलिस कर्मी सकते में थे।

एसपी ने पुलिस कर्मियों को दंगा से निपटने के लिए पुलिस लाइन में अभ्यास कराया। इसके लिए आठ टीमें गठित की गई थीं। एलआईओ, फायर ब्रिगेड, आंसू गैस, नागरिक पुलिस, फायरिंग पार्टी, रिजर्व पार्टी, प्राथमिक उपचार पार्टी, वीडियोग्राफी पार्टी बनाकर अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने फायर कर दंगाइयों को चेतावनी दी।

गोली लगने पर दंगाइयों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के लिए अभ्यास कराया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड मेें दंगाइयों की टीम हाथों में लाठी डंडा लेकर पुलिस कर्मियों पर टूट पड़ी। पुलिस कर्मियों ने लाठियां पटक कर और लाठी चार्ज कर उन पर नियंत्रण किया। पुलिस अधीक्षक ने दंगा नियंत्रण अभ्यास का निरीक्षण किया।  पुलिस कर्मियों को

मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए। एसपी दिनेश कुमार पी के पहली परेड में ही तेवर देखकर पुलिस कर्मी सकते में रहे। अभ्यास के दौरान लगभग एक सैकड़ा से अधिक पुलिस कर्मी और कोतवाल मोहम्मदाबाद, एसओ राजेपुर और एसओ मेरापुर ने भाग लिया। प्रत्येक थाने से चार-चार दरोगा और चार-चार सिपाहियों को परेड में शामिल किया गया। परेड के दौरान एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि यदि घटना होने पर सिपाही आधुनिक असलहे और डंडा, बॉडी

प्रोटेक्टर, हेलमेट लेकर घटना स्थल पर मौजूद न मिला तो संबंधित थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना स्थल पर जाने से पहले पुलिस खुद सुरक्षित हो उसके बाद ही वह जनता को सुरक्षित कर पाएगी।  उन्होंने पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी कि वह लोग अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव न लाए तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

दगा दे र्गइं राइफलें
पुलिस लाइन में दंगाइयों पर नियंत्रण करने के लिए कराए गए अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों ने दंगाइयों को नियंत्रित करने के लिए फायरिंग की। उस समय कई पुलिस कर्मियों की राइफलें दगा दे गईं। उनसे फायर नहीं हुए।

पांच पुलिस कर्मियों का सम्मान
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक पहली परेड में भाग लेने पहुंचे। एसपी ने परेड में साफ  सुथरी वर्दी और उत्कृष्ट टर्नआउट करने पर पांच पुलिस कर्मियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने सिपाही नीरज, संतोष, महिला सिपाही धामा, सुनील और रामसेवक को परेड में साफ  वर्दी और उत्कृष्ट ड्रिल पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed