{"_id":"678bec71eba14127c3035d04","slug":"miscreants-beat-up-bike-riding-couple-and-looted-cash-and-jewelery-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-119769-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को पीटकर नकदी व जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को पीटकर नकदी व जेवर लूटे
Sat, 18 Jan 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
कंपिल। बाइक से ससुराल जा रहे दंपती को लाठी डंडों से पीटकर हमलावरों ने जेवर व नकदी लूट ली। बाइक चालक के पिता को टकोरा मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए। पीड़ित दंपति ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
थाना क्षेत्र के गांव आजम नगर निवासी अनिल कुमार शनिवार शाम बाइक से पत्नी मिथलेश के साथ कोतवाली कायमगंज के गांव झब्बूपुर जा रहे थे। गांव से कुछ दूर घात लगाए बैठे पांच-छह हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए बाइक रोक ली। बाइक रोकते ही हमलावरों ने लाठी डंडों से दंपति को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अनिल के पिता रामनरेश पुत्र को बचाने आए। हमलावरों ने उन्हें टकोरा मारकर घायल कर दिया।
अनिल कुमार ने थाने आकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाना तक मुनासिब नहीं समझा। अनिल कुमार ने घटना की तहरीर दी। अनिल ने आरोप लगाया कि हमलावर पत्नी मिथलेश देवी के कानों से सोने की झुमकी और गले से सोने की जंजीर तोड़कर भाग गए। एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है, जिसके चलते मारपीट हुई। लूट की घटना गलत है। मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।