{"_id":"5852db764f1c1b896064ac1a","slug":"minister-of-health-found-flaws-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में मिली खामियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में मिली खामियां
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
सीएमएस डा. बीबी पुष्कर से नोकझोंक करते सपा जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने गुरुवार को लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मंत्री को खामियां ही खामियां मिली।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे स्वास्थ्य राज्य मंत्री शिवप्रताप सिंह लोहिया अस्पताल पहुंचे। मंत्री के आते ही अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया। मंत्री सबसे पहले फिजीशियन डा. अशोक कुमार के कक्ष में पहुंचे। यहां पर मंत्री ने मरीजों से दवाओं के मिलने के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि डाक्टर अस्पताल की ही दवा लिखते हैं।
इसके बाद मंत्री महिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष की ओर जा पहुंचे। प्रसव पीड़िता हिना बेगम पत्नी मोहम्मद रिजवान निवासी ग्रानगंज फतेहगढ़ के बेड पर चादर नहीं थी। इसके साथ ही उसे कंबल नहीं मिला था। इस पर सपा जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने मंत्री को अस्पताल की हकीकत के बारे में बताया। यह देखकर मंत्री ने सीएमओ की क्लास लगाई।
एक मरीज के बेड पर चादर न होने और उसे कंबल न देने पर मंत्री ने महिला सीएमएस डा. सरोजबाला की फटकार लगाई। इसी कक्ष में मरीज रीना पत्नी संजू निवासी महमदपुर के पास जो कंबल था वह काफी फटा हुआ था। मरीजों को इस सर्दी में कंबल न मिलने पर मंत्री काफी नाराज हुए।
विज्ञापन
अस्पताल में खामियां मिलने पर सीएमएस महिला को जल्द से जल्द उसे सही कराने के निर्देश दिए। अधिकांश वार्ड में मरीजों ने कंबल और सफाई न होने की शिकायतें कीं। मरीजों के वार्ड में बदबू आने पर उसे साफ कराने के निर्देश दिए। रीना पत्नी रविशंकर अपने साथ में कंबल और रजाई भी लेकर आई थी।
यहां से मंत्री पुरुष अस्पताल पहुंचकर दवा काउंटर पर पहुंचे। यहां पर मरीजों से मंत्री ने वार्ता की। इस दौरान पांचालघाट की महिला लक्ष्मी ने बताया कि वह डाक्टर के पास गई तो वहां पर खांसी का सीरप बाहर से लिखा गया। निरीक्षण के बाद मंत्री ने अस्पताल के बाहर प्रेस वार्ता में बताया कि यहां गंदगी और कंबलाें के न मिलने की शिकायतें मिलीं।
इसे सही करने के निर्देश दिए। अस्पताल में डाक्टरों की कमी को देखते हुए यहां पर और डाक्टरों के भेजने का प्रयास किया जा रहा है। जो डाक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस करता मिला तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।