फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Midnight the savior came, bells resonated in the temples

भये प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशिल्या हितकारी

Mon, 30 Aug 2021 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Midnight the savior came, bells resonated in the temples
घुमना स्थित मंदिर में राधा-कृष्ण का हुआ श्रृंगार। - फोटो : FARRUKHABAD
आधी रात आया तारणहार, मंदिरों में गूंजे घंटे-घड़ियाल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आधीरात को जैसे ही 12 बजे जगत के तारणहार ने अवतार ले लिया। इसके साथ ही नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की के स्वर गुंजायमान हो उठे। घरों और मंदिरों में घंटा-घड़ियाल बज उठे। आरती के बाद भगवान की झांकी के देर रात तक दर्शन किए गए। भगवान को 56 भोग लगाए और प्रसाद वितरण किया गया। दिन भर उपवास के बाद लोगों ने अन्न ग्रहण किया।
जन्माष्टमी के पर्व पर घरों, मंदिरों में सुबह से ही भगवान के शृृंगार और प्रसाद बनाने में महिलाएं जुटी रहीं। मंदिरों को सजाया गया। जैसे ही रात को 12 बजे कि मंदिरों, घरों में घंटा-घड़ियाल बज उठे। मंदिरों में वेदमंत्रोच्चार से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पंचामृत से स्नान के बाद 56 भोग लगाए गए। भगवान की आरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने भगवान की झांकी के दर्शन कर प्रसाद लिया। घरों में भी दिन भर उपवास के बाद भक्तों ने विशेष पूजन किया। इसके बाद अन्न ग्रहण कर भगवान से राष्ट्ररक्षा की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
फर्रुखाबाद। जटवारा जदीद स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में जन्माष्टमी मनाई गई। राधाकृष्ण की झांकी ने मनमोह लिया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। संचालिका शोभा ने श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व का बखान किया। डॉ. गंगा सिंह ने भी कान्हा की महिमा बताई। इस मौके पर तमाम भक्त मौजूद रहे।
बाजार में भीड़, खूब बिके कान्हा के कपड़े
दो दिन से मायूसी के बाद सोमवार दोपहर से ही बाजार में कान्हा की पोशाकों और शृंगार का सामान खरीदने के लिए भक्तों की भीड़ रही। सड़क किनारे लगी दुकानों पर लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करते दिखे। इससे दुकानदारों के भी चेहरे खिले रहे।
11 हजार दीपकों से सजा महाकाल मंदिर
फर्रुखाबाद। शहर के अंगूरीबाग स्थित महाकाल मंदिर को भक्तों ने 11 हजार दीपकों से सजाया। मंदिर की महंत अर्चना दीक्षित ने बताया कि मंदिर में स्थापित सभी 108 प्रतिमाओं को वस्त्र पहनाए गए। लड्डू गोपाल की अद्भुत झांकी का दर्शन कराया गया। सजावट में चंदन कटियार, विजय सिंह, कीर्तिराज, राजेश, आशीष, रेनू श्रीवास्तव, लक्ष्मी आदि का सहयोग रहा।

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी प्रतिमा
फर्रुखाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रसपा के प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। उनके साथ अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव वारिस अली खान, नीरज गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed