{"_id":"57113b644f1c1be7194a6adf","slug":"mercury-crosses-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 42 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 42 के पार
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
मुंह को ढक कर जातीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शुक्रवार को आम जनमानस लू के थपेड़ों से बेहाल दिखा। पारा 42.9 डिग्री सेल्सियस होने से सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। गर्म हवा से बचने के लिए लोग अंगौछे मुंह पर बांधकर निकले। महिलाएं और युवतियां भी मुंह ढक कर घरों से बाहर निकली।
शुक्रवार का दिन सर्वाधिक गर्म दिन रहा। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। मंदिर में दर्शन करने के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी आई। जरूरी कामकाज करने के लिए निकले लोग मुंह तथा सिर को ढक कर निकले। ठंडे पेय पदार्थों, गन्ने का जूस, कोल्ड ड्रिंक, ठंडे पानी की बोतल, ककड़ी, खीरा की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही।