फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Memorial Day is a tribute to the martyrs of the Jambaji

स्मृति दिवस पर शहीदों की जांबाजी को किया नमन

Fri, 21 Oct 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 21 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Memorial Day is a tribute to the martyrs of the Jambaji
शहीदाें को नमन कर सलामी देते एसपी, एएसपी व सीओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीदों को नमन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने जांबाजों को याद किया।शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल की अगुवाई में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को याद कर पुष्प चक्र अर्पित किए गए। एसपी ने 01 सितंबर 2015 से 31 अगस्त 2016 तक अपने कर्तव्य के प्रति जान की बाजी लगा देने वाले शहीदों के नामों को पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि पुलिस के जांबाजों का यह बलिदान आने वाली पीढ़ी के लिए सबक होगा। सशस्त्र बल की टुकड़ी ने शस्त्रों को झुकाकर सलामी दी। दो मिनट का मोन रख कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में एएसपी अशोक कुमार, सीओ देवेंद्र कुमार, आलोक कुमार, विशाल पांडेय, नरेश कुमार, आरआई प्रदीप कुमार, मुकेश दुबे एफएसओ धीरेंद्र यादव और एसओ महिला अर्चना गौतम के साथ ही 379 रिक्रूट शामिल रहे।
विज्ञापन


नगर के रेलवे रोड स्थित एसएनएम इंटर कॉलेज परिसर में पुलिस स्मरण दिवस पर 2003 में सीआरपीएफ  में भर्ती हुए मेरापुर क्षेत्र के गांव नगला बीरबल के शहीद सिपाही सतेंद्र सिंह यादव को याद किया गया। सतेन्द्र इस कॉलेज के छात्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद सतेंद्र सिंह 6 अप्रैल 2010 को माओवादियों से संघर्ष करते हुए शहीद हुए। इस कार्यक्त्रस्म में शहीद के पिता जयसिंह व उनके परिवार के लोगों को बुलाया गया।


शहीद सतेंद्र के पिता ने कहा कि वह खुद फोर्स से रिटायर्ड हुए हैं। परिवार में सदैव देशप्रेम के लिए आगे रहने की सीख दी है। इससे पहले शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कालेज परिवार ने शहीद के पिता को सम्मानित किया। कार्यक्त्रस्म में कांलेज एलबाई डिग्री कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर घनश्याम अग्निहोत्री, एसएनएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गिरीशचंद्र गंगवार, सतीशचंद्र यादव, दीपक शुक्ला, कालेज समिति के संजय चतुर्वेदी और अमर सिंह खटिक सीटू यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed