{"_id":"62756b551eb04737fb6c7c79","slug":"meeting-kcc-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp695304069","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप लगाकर बनाए जाएंगे केसीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप लगाकर बनाए जाएंगे केसीसी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में केसीसी बनने की स्थिति खराब मिलने पर डीएम ने बैंक अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने कैंप लगाकर केसीसी बनाने के निर्देश दिए। जिन किसानों ने आवेदन नहीं किया है, उनको आवेदन करने के लिए प्रेरित भी किया जाए।
शुक्रवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में केसीसी बनाने की समीक्षा हुई। इसमें केसीसी बनाने की प्रगति खराब होने और आवेदन लंबित होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम ने कहा कि केसीसी की शासन से सीधे मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने सभी बैंकों के मैनेजर से कहा कि जो आवेदन लंबित पड़े हैं, उनका जल्द निस्तारण कर केसीसी बनाकर दिए जाएं। कैंप लगाकर केसीसी बनाए जाएं। जिन किसानों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। उनको आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जाए। इस दौरान सीडीओ, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी आदि मौजूद रहे।