Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Medicines available in the store, yet prescriptions issued for outside purchase

मनमानी : स्टोर में पर्याप्त दवाएं, फिर भी बाहर की लिखी जा रहीं

Thu, 05 Nov 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Medicines available in the store, yet prescriptions issued for outside purchase
फर्रुखाबाद। सिविल अस्पताल लिंजीगंज में इंटर्नशिप के नाम पर एक वर्ष से जमे डॉक्टर मरीजों को सरकारी दवाओं की जगह जेनरिक दवाएं लिख रहे हैं। इससे निशुल्क दवा मिलने की उम्मीद लेकर जाने वाले मरीजों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। कई बार मरीजों के पास पैसा न होने पर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


अस्पताल में दो अधीक्षकों की तैनाती होने के बाद मंगलवार को 11:25 बजे कुर्सी खाली थी। अधीक्षक के सामने वाले कक्ष में डॉ. यासिर मरीज देखकर अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र की जेनरिक दवाएं लिख रहे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि वह इंटर्नशिप करने के बाद करीब एक वर्ष से निशुल्क सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेनरिक दवाएं लिखने के तो शासन से आदेश हैं। जो दवाएं अस्पताल में नहीं होती हैं, वह जन औषधि केंद्र से लिखी जाती हैं। उधर निशुल्क दवा लेने की उम्मीद में पहुंचे मरीजों ने जब जन औषधि केंद्र पर पर्चा दिया तो 150 से 200 रुपये की दवा थमा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों ने बताया कि उन्होंने जेनरिक दवाएं लिखने के लिए डॉक्टर से कहा भी नहीं था लेकिन यह तो डॉक्टर की मनमानी है। मरीजों के पर्चे पर एक-दो सरकारी दवाएं ही लिखी जाती हैं। यदि पैसा हो तो वह प्राइवेट डॉक्टर से ही दवा ले लें। वहीं अस्पताल के स्टोर में दवा दे रहे इंटर्नशिप छात्र व फार्मासिस्ट ने बताया कि सभी पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। दवाओं की कोई कमी नहीं है।
अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि निशुल्क सेवा देने के नाम पर डॉ. यासिर जेनरिक दवाएं ही बेच रहे हैं। वहीं डॉ. नवनीत व डॉ. ऋषिनाथ गुप्ता मरीज देखकर सरकारी दवाएं लिखते मिले। महिला वार्ड में दो प्रसूता भर्ती थीं। पूछने पर उन्होंने बताया कि सुबह नाश्ते में दूध व ब्रेड मिला है।

मोबाइल से खिंचवाई जाती एक्सरे की फोटो
एक्सरे कक्ष में मोहल्ला सलावत खां निवासी मरीज राकेश मिले। उन्होंने बताया कि एक्सरे करने के बाद उन्हें फिल्म नहीं दी गई, मोबाइल से फोटो खिंचवाई गई। पास में ही मौजूद एक्सरे टेक्नीशियन सुंदरम शुक्ला ने बताया कि स्टॉक में कुछ ही एक्सरे फिल्म रखी हैं। जो ज्यादा गरीब मरीज होता है, उसको फिल्म दे दी जाती है। उन्होंने बताया कि तीन एक्सरे मशीनों में एक खराब है। दूसरी में अर्थिंग करंट आता है, इससे बंद है। जबकि तीसरी मशीन के प्रिंटर का स्टेब्लाइजर खराब होने से फिल्म प्रिंट नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से फिल्म की फोटो खिंचवाई जा रही है।

कर्मचारी नहीं बता पा रहे कौन है अधीक्षक
अस्पताल में अधीक्षक पद पर रार छिड़ी है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राणाप्रताप को स्थानांतरित कर राजेपुर सीएचसी का अधीक्षक बनाया है। उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया। उनके स्थान पर डिप्टी सीएमओ डॉ. आरसी माथुर की तैनाती है। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि डॉ. राणाप्रताप पहले की तरह पूरी ड्यूटी करते हैं। डॉ. आरसी माथुर भी आ जाते हैं। दबी जुबान में बताया कि वेतन बिल पर डॉ. आरसी माथुर के हस्ताक्षर न होने से वापस कर दिया गया। इससे उन लोगों का वेतन भुगतान भी नहीं हो पाया। अधिकृत अधीक्षक कौन है, यह बताना मुश्किल है।


क्या कहते हैं जिम्मेदार
अधीक्षक डॉ. राणा प्रताप ने बताया कि वह कोर्ट एविडेंस में गए थे, इसी वजह से अस्पताल में मौजूद नहीं थे। अभी उन्होंने अधीक्षक का चार्ज किसी को नहीं दिया है। यह मामला न्यायालय में है। बीएएमएस डॉ. यासिर इंटर्नशिप के बाद निशुल्क सेवा दे रहे हैं। मरीजों को अधिकांश जेनरिक दवाएं नहीं लिखी जा सकती हैं। डॉ. यासिर से सेवा लेना बंद कर दिया जाएगा। दूसरी ओर सीएमओ द्वारा नामित अधीक्षक डिप्टी सीएमओ डॉ. आरसी माथुर निजी अस्पताल पंजीकरण कक्ष में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल के वह अधिकृत अधीक्षक हैं। कार्यालय में अन्य काम सौंप दिए जाने से वह अस्पताल नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed