फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   maut,FIR,goli

हर्ष फायरिंग में बालक की मौत में मुकदमा दर्ज

Fri, 22 Apr 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
maut,FIR,goli
मोहम्मदाबाद। हर्ष फायरिंग में बालक की गोली लगने से मौत के मामले में मदनपुर चौकी इंचार्ज ने ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रामीण अपने दोनों पुत्रों के साथ फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी किशन पाल ने अपने पुत्र गौकरन की शादी फरीदाबाद निवासी ममता की बेटी के साथ तय की थी। बुधवार को कामयगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी टिंकू अपनी मौसेरी बहन की रुकाई व तिलक कार्यक्रम में खिमसेपुर पहुंचा था।
विज्ञापन

वहां रुकाई कार्यक्रम के दौरान अवैैध असलहे से किशनपाल पक्ष के लोगों ने हर्ष फायरिंग की। गोली लगने से टिंकू के पांच वर्षीय पुत्र दिनेश की मौत हो गई थी। परिजन दिनेश के शव को गांव कुबेरपुर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिमसेपुर के ग्रामीणों ने बालक की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो किशनपाल पुत्रों समेत घर से भाग चुका था। सीओ मोहम्मदाबाद के आदेश पर मदनपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार बुधवार रात कुबेरपुर गांव पहुंचे।
वहां से बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनेश के परिजनों ने तहरीर नहीं दी। चौकी इंचार्ज मदनपुर अशोक कुमार ने किशन पाल के खिलाफ हर्ष फायरिंग करने से बालक की मौत का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि रुकाई व तिलक समारोह के कार्यक्रम में अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग के दौरान बालक दिनेश की मौत हुई थी। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

सीएमओ के हस्तक्षेप से दो घंटे बाद हुआ एक्सरे
बालक दिनेश के शव को पोस्टमार्टम हाउस से लोहिया अस्पताल मेें एक्सरे के लिए भेजा गया। वहां कर्मचारी गायब थे। परिजन दो घटे तक शव लेकर लोहिया अस्पताल में भटकते रहे। पोस्टमार्टम हाउस में कर्मचारी व डॉक्टर एक्सरे के बाद शव आने का इंतजार कर रहे थे। शाम पांच बजे के बाद भी कर्मचारी एक्सरे करने नहीं पहुंचे तो डॉक्टर ने सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा से इसकी शिकायत की। सीएमओ ने फोन पर सीएमएस से एक्सरे शीघ्र कराने की बात कही। तब कहीं जाकर कर्मचारी व टेक्नीशियन एक्सरे करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed