फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   master tranero o prasikhsan

आरओ, एआरओ व मास्टर ट्रेनरों को दिया प्रशिक्षण

Sun, 25 Apr 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
master tranero o prasikhsan
फर्रुखाबाद। जिले में पंचायत चुनाव के लिए रविवार को विकास भवन सभागार में आरओ, एआरओ व मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मतगणना की बारीकियां समझाई गईं।
विज्ञापन

चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य पदवार कुल 19 आरओ व 178 एआरओ नियुक्त किए गए हैं। वहीं मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए 36 मास्टर ट्रेनर बनाए गए हैं। विकास भवन सभागार में जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह, डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला ने सभी आरओ, एआरओ व मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया। उन्हें बताया गया कि मतगणना के लिए सभी ब्लॉकों में चयनित स्थलों पर न्यायपंचायत वार दो-दो टेबल लगाई जाएंगी। एक टेबल पर चार टीमें काम करेंगी। प्रत्येक टीम में पर्यवेक्षक के साथ तीन सहायक होंगे। दो मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना के लिए कर्मचारियों की 12-12 घंटे की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई। मतगणना स्थल के 200 मीटर परिधि में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना समाप्त होने पर काम बंद नहीं होगा। उन्होंने मतगणना संबंधी अन्य बारीकियों की भी जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed