फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Massive crowds and a lack of buses left sisters in distress.

Farrukhabad News: भीड़ बेशुमार और बसें नदारद, बेहाल रहीं बहनें

Sat, 29 Aug 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Massive crowds and a lack of buses left sisters in distress.
फर्रुखाबाद। परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की घोषणा का बहनों और भाइयों ने फायदा उठाया। लेकिन बस अड्डे पर बसें कम पड़ गईं। दिल्ली, कानपुर, बदायूं, इटावा, हरदोई, शाहजहांपुर, मैनपुरी, आगरा समेत अधिकांश स्थानों पर जाने के लिए दो-दो घंटे इंतजार करना पड़ा। बस आने पर चंद मिनट में ही भरने से घुसने तक की जगह नहीं मिली। धक्का-मुक्की में वृद्धों और बच्चों को खासी मुसीबत हुई।
विज्ञापन

बस अड्डे पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। दोपहर 12 बजे तक हालात ऐसे हो गए कि बसें नहीं बचीं। आसपास के जिलों को जाने वाले यात्रियों की संख्या हजारों में पहुंच गई। पूर्व व पश्चिम गेट ही नहीं परिसर और प्रतीक्षालय में यात्रियों की भीड़ रही। बस के आते ही दो से तीन सौ यात्री दौड़ने लगते। सबसे अधिक दिक्कत कानपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, मैनपुरी, बदायूं आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को हुई। बस अड्डा परिसर में बैठने की जगह नहीं मिली, तो महिला व पुरुष यात्री मंदिर परिसर में बैठे रहे। लोग खिड़की से सीटों पर सामान रखने के साथ बच्चों को बैठाते दिखे। देर शाम तक यात्रियों की भीड़ रही। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ गई थी। जहां के अधिक यात्री दिखे, वहां बस भेजी गई।
विज्ञापन

------------------
ट्रेनें भी रहीं फुल : कानपुर, कासगंज, मैनपुरी, शिकोहाबाद, टूंडला जाने और आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने से पहले ही यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। ट्रेन पर चढ़ने और उतरने पर यात्रियों को धक्का मुक्की का सामना करना पड़ा। आरपीएफ और जीआरपी के कर्मचारी प्लेटफार्म पर मुस्तैद रहे। टिकट वितरण खिड़की पर भी लंबी कतारें लगी रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
किराये को लेकर ग्रामीण परिवहन बसों में विवाद
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के तहत डिपो से छह बसें चलाई जा रही हैं। सिवाला, शमसाबाद और सींगनपुर खिरिया मार्ग पर ये बसें संचालित हैं। ये बसें निजी होने के बावजूद संचालकों ने डिपो के साथ निगम का लोगो भी बनवा लिया है। ऐसे में यात्रा निशुल्क होने की सुविधा समझकर चढ़े यात्रियों ने टिकट बनवाने से इन्कार किया तो बसों के परिचालकों से विवाद हुआ। कई जगह यात्रियों को नीचे भी उतार दिया गया। (संवाद))
----------------
पहले दिन आठ हजार महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से बहनों और उनके साथ एक व्यक्ति की मुफ्त यात्रा के एलान के बाद पहले दिन बृहस्पतिवार को 8,869 महिलाओं और 5,112 सहवर्ती ने निशुल्क यात्रा की। शुक्रवार को यात्रियों की संख्या दोगुना से अधिक पहुंचने की उम्मीद जताई गई।

एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से रात तक डिपो की बसों से कुल 13,981 यात्रियों ने निशुल्क सफर किया। शुक्रवार को यह संख्या दोगुनी होने का अनुमान है। शनिवार को भी निशुल्क यात्रियों की संख्या दोगुनी से अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article