{"_id":"589371624f1c1bf340e804cf","slug":"marshall-clashed-with-the-truck-parked-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से मार्शल भिड़ी, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से मार्शल भिड़ी, आठ घायल
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
तिलक समारोह से लौट रही मार्शल पपियापुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में लड़की के चाचा समेत गांव के आठ लोग घायल हो गए।
जहानगंज थानाक्षेत्र के गांव वदरेपुर निवासी उमेश कुमार शुक्ला गांव के लोगों के साथ पुत्री का तिलक चढ़ाने हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के गांव अग्निहोत्रीपुरवा बुधवार को गए थे।
रात करीब दो बजे उमेश के भाई राकेश कुमार शुक्ला (45), गांव के दुर्गेश पांडेय (27), विनय शुक्ला (28), गौरीशंकर (22), रजत दीक्षित (17), श्रीनारायण शुक्ला (40), विमलेश वाजपेई (25) और गांव भडौसा निवासी सियाराम मार्शल से घर लौट रहे थे।
पपियापुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में मार्शल चालक ने लापरवारी से टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद मार्शल चालक कूद कर भाग गया।
दुर्गेश पांडेय की हालत गंभीर होने पर उसको रिफर कर दिया गया। परिजनों ने उसको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। राकेश कुमार शुक्ला की पत्नी सरिता ने बताया कि चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है।