फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman's body hanged in Farrukhabad

फर्रुखाबाद में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

Tue, 21 Jul 2020 04:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body hanged in Farrukhabad
घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। घर में दोस्तों के बैठने का विरोध करने पर पति से विवाद के बाद एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पिता ने बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाया। पति मौके से फरार हो गया।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला अस्तबल तराई निवासी मटरू को आवारागर्दी के चलते उसके पिता नेे बेदखल कर दिया था। इसके बाद वह पत्नी मुमताज (19) के साथ मोहल्ला शमशेर खानी निवासी जहीर के मकान में दो माह से किराये पर रह रहा था। वह घर में दोस्तों को बुलाता था। मुमताज इसका विरोध करती थी। इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। रविवार रात और सोमवार सुबह भी दंपति में विवाद हुआ। सुबह आठ बजे मटरू ई-रिक्शा चलाने घर से निकल गया। दोपहर एक बजे जब वह घर पहुंचा, तो मुमताज का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में पिता मुन्ना भी पहुंच गए। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची। इससे पहले ही मटरू फरार हो गया।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि मटरू की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उन्होंने मुमताज की शादी एक साल पहले की थी। उसकी आदतें ठीक नहीं हैं। बेटी इसकी कई बार शिकायत कर चुकी थी। मटरू उसे प्रताड़ित करता था। बेटी फांसी नहीं लगा सकती। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed