फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman's body found hanging on the noose

विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

Mon, 08 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging on the noose
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। भाईदूज पर ससुरालीजनों ने उसको मायके जाने नहीं दिया था। मायके वालों के पहुंचने से पहले शव को फंदे से उतार लिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जाजपुर गोवा निवासी संजीव उर्फ छोटू की पत्नी शशि(22) सोमवार भोर घर के कमरे के कुंडे में फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई। पांच बजे ससुर राकेश कुमार ने बहू को फंदे पर लटका पाया। इससे पहले चार बजे पति संजीव उर्फ छोटू शौच के लिए गया था। ससुर ने बहू के पिता इटावा जिले के ऊसराहार थाना के गांव पुरैला निवासी राजेंद्र सिंह को सूचना दी।
विज्ञापन

राजेंद्र परिजनों के साथ पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
कोतवाल दिलीप कुमार बिंद फोर्स के साथ पहुंचे। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि शशि की शादी 28 अप्रैल 2021 को संजीव के साथ की थी। छह नवंबर को वह भाईदूज पर मायके आना चाहती थी लेकिन ससुरालीजनों ने भेजा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालीजन दहेज में बाइक व जेवरात की मांग कर पुत्री शशि को प्रताड़ित करते थे। मांग न पूरी होने पर इन लोगों ने पुत्री को फांसी के फंदे पर लट का कर मार डाला।

बेटी के दाहिने हाथ पर कुछ लिखा हुआ है। पुुलिस ने पिता की तहरीर पर संजीव उर्फ छोटू व उसके भाई राजीव कुमार, पिता राकेश बाबू, मां गुड्डी देवी, बहन नीलम, संगम के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed