{"_id":"6176f91b10977545c148ad5d","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-farrukhabad-news-knp6603741192","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर बहनोई सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें दहेज में पांच लाख रुपये, अंगूठी व चेन मांगे जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी शिव सिंह ने पुत्री सीमा देवी की शादी तीन वर्ष पूर्व नवाबगंज के गांव बेग निवासी शैलेश कुमार के साथ की थी। रविवार रात को सीमा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये, अंगूठी व चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर सीमा को प्रताड़ित करने लगे थे। मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
भाई रंजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति शैलेश कुमार, जेठ कमलेश कुमार, देवर रमेश चंद्र और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पति शैलेश को हिरासत में ले लिया है। उसने पुलिस को बताया कि सीमा को कई दिन से बुखार आ रहा था। उसका इलाज फर्रुखाबाद शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था। बीमारी के चलते ही उसकी मौत हुई है।