फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   mantri

नोएडा से गाजीपुर तक बना औद्योगिक वातावरण

Sat, 20 Nov 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
mantri
जहानगंज स्थित कोल्ड स्टोरेज में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्ण - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज/जहानगंज। मोदी व योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों की गूंज जन-जन में छाई है। विधानसभा चुनाव में विरोधियों को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार है। आज नोएडा से गाजीपुर तक औद्योगिक वातावरण बन चुका है। उद्यमी अपनी औद्योगिक इकाइयां लगा रहे हैं। नई शिक्षा नीति सरकार की बड़ी उपलब्धि है। यह बातें केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को जहानगंज के एक शीतगृह में मिशन 2022 के लिए हुई शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों व मंडलीय टीम की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में यूपी से लूट का शासन खत्म हुआ है। राम मंदिर निर्माण से देश का सांस्कृतिक गौरव बढ़ा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एक नारा ही नहीं है बल्कि यह खुली हकीकत है। समाज के हर जरूरतमंद को योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी से जुटना है। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि लोगों को संदेश दिया जाए कि भाजपा ही विकास का रथ आगे ले जा सकती है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री फतेहचंद्र राजपूत ने कहा कि 21 नवंबको फिर बैठक होगी। इसमें बताया गया कि बूथ अध्यक्षों को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम जनता को सुनाने के लिए रेडियो दिए जाएंगे। 23 नवंबर को कानपुर में जेपी नड्डा के कार्यक्रम में पदाधिकारियों को ले जाने की जानकारी दी गई। वीरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद कटियार व राजेश प्रताप सिंह, शिवकुमार गोयल, राजीव गुप्ता, गुरुचरण आजाद आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed