फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   manrega

मस्टर रोल पर बन रहा चक रोड ,मौके पर नहीं मिले श्रमिक

Thu, 17 Sep 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
manrega
कमालगंज। मस्टर रोल पर चकरोड बनाई जा रही है। दो सदस्यीय सोशल ऑडिट टीम पहुंची तो मस्टर रोल पर काम जारी मिला, लेकिन मौके पर एक भी श्रमिक नहीं मिल। विकास खंड की 25 ग्राम पंचायतों में बुधवार को मनरेगा कार्यों का सत्यापन करने के लिए दो सदस्यीय सोशल ऑडिट टीमें पहुंचीं। टीम को कुछ ग्राम पंचायतों में अभिलेख नहीं मिले। वहीं एक में मस्टर रोल पर तो काम चलता मिला।
विज्ञापन

शासन ने अब मनरेगा के समवर्ती ऑडिट शुरू किया है। इसके अनुसार कार्य होने के दौरान ही ऑडिट टीमें गांव पहुंचकर कार्यों व श्रमिकों का सत्यापन करती हैं। एक अगस्त से अब तक के कार्यों का सोशल ऑडिट करने के लिए बुधवार को 25 ग्राम पंचायतों में ग्राम स्तरीय सोशल ऑडिट कार्यकर्ता भेजे गए। गदनपुर देवराजपुर गांव में पकड़िया से पसई नगला गांव तक चक रोड पर मिट्टी कार्य के अभिलेख ऑडिट टीम को नहीं मिले।
विज्ञापन

फत्तेपुर राव साहब में रामनिवास के खेत से राधेश्याम के खेत तक मस्टर रोल के अनुसार इन दिनों कार्य चलना चाहिए। लेकिन इस चक रोड पर घास खड़ी मिली। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि इस चक रोड पर कुछ दिन पहले ही काम करा लिया गया था। रोजगार सेवक अनुपस्थित थीं। श्रमिक उपस्थिति रजिस्टर भी नहीं मिला। ऑडिट टीमों ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय आकर ब्लॉक सोशल ऑडीटर आशीष शुक्ला को रिपोर्ट जमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश टीमों ने रिपोर्ट में कहा कि गांव में सार्वजनिक स्थान पर हर माह कराया जाने वाला रोजगार दिवस का आयोजन नहीं कराया जा रहा है। जरारी ग्राम पंचायत में अगस्त से मनरेगा का काम कराया ही नहीं गया। खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल ने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट संकलित कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed