फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Manas Sammelan concludes with the coronation of Shri Ram.

Farrukhabad News: श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ मानस सम्मेलन संपन्न

Tue, 06 Oct 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Manas Sammelan concludes with the coronation of Shri Ram.
फोटो-30 मानस सम्मेलन के समापन पर कथा सुनते भक्तजन। स्रोत: पाठक
फर्रुखाबाद। मानस विचार समिति का मानस सम्मेलन रविवार देर रात श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ। भक्तों ने जयश्रीराम के नारे लगाए।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित श्रीपांडेश्वर नाथ मंदिर सत्संग भवन में यह सम्मेलन चल रहा था। दतिया की कथा व्यास लीला भारती ने बताया कि श्रीराम 14 साल वनवास के बाद अयोध्या लौटे। अयोध्या दुल्हन की तरह सजी और अयोध्यावासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वशिष्ठ मुनि सहित ऋषियों ने वेद मंत्रों और मंगल गीतों से राज्याभिषेक किया। डॉ. रामबाबू पाठक ने वशिष्ठ मुनि की भूमिका निभाते हुए श्रीराम को प्रथम तिलक किया। प्रज्ञा भारती ने कहा कि राम का राज्याभिषेक धर्म, न्याय, करुणा और मर्यादा का प्रतीक है। उन्होंने राम के राज्य को आदर्श बताया, जहां कोई दुखी नहीं होता। पीलाराम और प्रह्लाद मिश्र ने भी कथा सुनाई, जिसके बाद महाआरती हुई। इसमें ज्योतिस्वरूप अग्निहोत्री, अशोक रस्तोगी, सुरजीत पाठक बंटू, विशेष पाठक, अखिलेश शुक्ला, अपूर्व, अद्भुत, वरुण, हर्षित, अभिषेक, विकास, विजय अवस्थी आदि मौजूद रहे।

इनसेट
चौपाई प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को दिया मानस ग्रंथ
सम्मेलन में युवाओं में प्रेरणा के लिए चौपाई प्रतियोगिता हुई। इसमें अलभ्या पाठक, स्वास्ति अग्निहोत्री, प्रशस्ति, सोनिया शुक्ला, शीतल तिवारी, अंतस सक्सेना को मानस ग्रन्थ की प्रति देकर सम्मानित किया गया। अंत में मानस विद्वानों, अतिथियों और समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र, श्रीराम दरबार का चित्र और पुष्प माला भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed