{"_id":"fa4da246df02d3189201feb897a646a4","slug":"managers-involved-in-ht-line-manipulating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन से छेड़छाड़ में फंसे इंटर कालेज के प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन से छेड़छाड़ में फंसे इंटर कालेज के प्रबंधक
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। रामश्याम इंटर कालेज के दूसरी मंजिल पर भवन निर्माण को 33 हजार की एचटी लाइन से छेड़छाड़ करने के मामले में प्रबंधक के खिलाफ अवर अभियंता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। भवन निर्माण के दौरान रविवार को मजदूर 33 हजार लाइन की चपेट में आने से झुलस गया था। इस मामले में एसडीओ प्रथम ने प्रबंधक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
कस्बा में स्थित रामश्याम इंटर कालेज के ऊपर से 33 हजार की एचटी लाइन निकली हुई है। इसे शिफ्ट कराए बगैर प्रबंधक ने दूसरी मंजिल पर कमरों निर्माण का काम शुरू कराया। रविवार को कमरों के निर्माण के दौरान शेखपुर गांव निवासी मजदूर नीलू 33 हजार लाइन की चपेट में आने से झुलस गया था। मजदूर की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में अवर अभियंता विजय पाल यादव ने इंटर कालेज के प्रबंधक रामसिंह वर्मा के खिलाफ सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अवर अभियंता विजय पाल यादव ने बताया कि एचटी लाइन के नीचे कालेज की दूसरी मंजिल पर निर्माण होने की जानकारी मिली थी। कालेज प्रबंधक को थाने में बुलाकर निर्माण काम रोकने का आदेश दिया गया था। निर्माण रुकने के बाद प्रबंधक ने दोबारा से चुपचाप काम शुरू करा दिया। इस कारण मजदूर के साथ हादसा हो गया। प्रबंधक को एसडीओ ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन