{"_id":"5ee8d49e8ebc3e42d05de4c4","slug":"man-missing-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp56581743","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चराने गया युवक लापता, गंगा में डूबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चराने गया युवक लापता, गंगा में डूबने की आशंका
विज्ञापन
फर्रुखाबाद घर से भैंस चराने गया युवक शाम को घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन की। उसके गंगा में डूबने की आशंका को देखते हुए गोताखोरों ने खोजबीन की। मगर सफलता नहीं मिली।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव कटरी भीमपुर के मजरा पृथ्वीपुर निवासी स्व.रामरहीम का पुत्र अंकित(18) सोमवार को भैंस चराने गंगा की कटरी में गया था। शाम को वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने बताया कि एक युवक गंगा में नहाने घुसा था। इस पर परिजन आशंकित हो गए।
सोमवार देर रात तक और मंगलवार को भी गंगा में गोताखोर खोजबीन करते रहे, मगर उसका पता नहीं चला। लेखपाल सैदमीर खां और तहसीलदार राजू कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
लेखपाल ने बताया कि गंगा में खोजने के प्रयास किए गए, मगर सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि उन्हें इस मामले की सूचना नहीं मिली है।