फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   man looted in farrukhabad

डीआईओएस के कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपये लूटने का प्रयास

Tue, 16 Jun 2020 08:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
man looted in farrukhabad
अनिल दीक्षित। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से बाइक सवार दो युवकों ने डेढ़ लाख रुपये लूटने का प्रयास किया। कर्मचारी ने झोला नहीं छोड़ा। इससे वह कुछ दूर तक घसिटने से चुटहिल हो गया। स्थानीय लोगों को आता देख बाइक सवार झोला छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला बरगदियाघाट निवासी अनिल कुमार दीक्षित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। एक विभागीय कर्मचारी ने उससे स्टेट बैंक फतेहगढ़ से डेढ़ लाख रुपये निकलवाए। वह झोले में रुपये लेकर उनके घर साइकिल से जा रहा था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ चौराहे से भोलेपुर के बीच पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने साइकिल के पहिये पर कपड़ा फेंककर उसे गिरा दिया। बाइक सवार एक युवक ने साइकिल के हैंडल से झोला निकाला। कर्मचारी ने झोला पकड़ लिया। इससे वह कुछ दूर तक घसिट गया। दुकानदार दौड़े तो लुटेरे भाग गए। सड़क पर घसिटने से अनिल घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed