फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   man found hanged in room

श्रमिक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, भाइयों पर लगाया आरोप

Sat, 19 Sep 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
man found hanged in room
फतेहगढ़ कोतवाली में हंगामा करती महिलाओं को समझाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद श्रमिक का शव शनिवार सुबह मकान के ऊपरी हिस्से में छज्जे की सरिया में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। भाई ने शराब अधिक पीने से आत्महत्या करने की तहरीर दी है। सूचना पर सलहज की अगुवाई में पहुंचीं महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा कर दिया। श्रमिक के दो भाइयों पर बंटवारे को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई करने का भरोसा देकर उनको शांत कर दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला ग्रानगंज नवदिया निवासी श्रमिक अवधेश कुमार जाटव शनिवार सुबह पत्नी शशि से नहाने की बात कहकर छत पर चला आया। कुछ देर बाद ऊपर पहुंची शशि ने पति को फंदे पर लटका देखा। चीखपुकार पर उसका पुत्र मोनू, पुत्री मोनिका, दो वर्षीय पुत्र प्रिंस भी ऊपर पहुंच गए। सूचना पर भाई अजय भी दुकान से घर पहुंच गया। उसने पुलिस को सूचना दी कि भाई अवधेश शराब पीने का आदी था। उसने शराब के नशे में फांसी लगा ली। पुलिस ने पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

अवधेश की मौत की जानकारी पर जनपद मैनपुरी थाना बेवर के गांव सकतेवर की मड़ैया निवासी सलहज देवश्री महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची। इन लोगों ने अवधेश के भाई अजय व मनोज पर बंटवारे को लेकर शुक्रवार को मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस ने देवश्री व अन्य महिलाओं को समझाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस महिलाएं पोस्टमार्टम हाउस से चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed