फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Maize: Even the 3,000 MT target could not be met.

मक्का : तीन हजार एमटी का लक्ष्य भी न हो सका पूरा

Mon, 03 Aug 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Maize: Even the 3,000 MT target could not be met.
फर्रुखाबाद। डेढ़ माह तक चली मक्का की खरीद के बाद भी तीन हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। अब खरीद भी बंद हो चुकी है। लक्ष्य के मुकाबले 83.77 प्रतिशत खरीद की गई है।
विज्ञापन


शासन से मक्के का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित कर 3000 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया। खाद्य एवं विपणन विभाग ने 15 जून से तीन केंद्रों पर खरीद शुरू की। 31 जुलाई तक खरीद होनी थी। करीब एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में जायद मक्का का उत्पादन हुआ। खरीद का लक्ष्य कम होने से किसान आढ़तों पर 1900 रुपये से लेकर 2100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचते रहे। विपणन निरीक्षक की तैनाती होने के साथ शमसाबाद उपमंडी व अंतिम दौर में मोहम्मदाबाद मंडी में भी क्रय केंद्र खोला गया। 31 जुलाई तक सभी केंद्रों पर मक्का की खरीद हुई। खास बात यह कि छोटा सा लक्ष्य भी पूरा नहीं हो सका। तीन हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 2513.15 मीट्रिक टन मक्का की खरीद की जा सकी। जो लक्ष्य का 83.77 प्रतिशत है। डिप्टी आरएमओ रोली सिंह ने बताया कि स्टॉफ की कमी के चलते एक केंद्र तो चार दिन पहले ही खुल सका था। शुरुआती दौर में तीन केंद्र संचालित हो सके थे। एक दिन में एक केंद्र पर 300 क्विंटल से अधिक खरीद नहीं हो सकती। इसी वजह से मक्का खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन


केंद्रों पर मक्का खरीद की स्थिति

क्रय केंद्र - क्रय लक्ष्य - कुल खरीद - क्रय प्रतिशत
कायमगंज मंडी - 1000 - 925.50 - 92.25
मोहम्मदाबाद मंडी - 100 - 73.40 - 73.40
राजेपुर मंडी - 800 - 633.95 - 79.24
शमसाबाद उपमंडी - 400 - 318.30 - 79.58
सातनपुर मंडी - 700 - 562.00 - 80.29
--------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल - 3000 - 2513.15 - 83.77
---------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed