{"_id":"60f31ce28ebc3e6d805ed85c","slug":"main-accused-arrested-farrukhabad-news-knp6408460122","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद व्यापारी के अपहरण का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद व्यापारी के अपहरण का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कटरी इलाके में तीस घंटे की कॉबिंग के बाद आखिर में पुलिस ने खाद व्यापारी के अपहरण के मुख्य आरोपी रंजीत को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से जवाबी फायरिंग हुई। रंजीत ने अपने हिस्ट्रशीटर चाचा राममिस्टर यादव को व्यापारी को सौंपने के नाम पर बीस लाख रुपये में सौदा तय किया था। वारदात में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
कन्नौज कोतवाली के गुरसहायगंज के मोहल्ला पटेल नगर निवासी खाद व्यापारी विकास गुप्ता की मुरादगंज में दुकान है। गुरुवार को बोलेरो सवार बदमाशों ने विकास व उसके पल्लेदार असलम का अपहरण कर लिया था। दोनों को फतेहगढ़ कोतवाली मोहल्ला बरगदियाघाट की कटरी में लाया गया था। पुलिस के मुताबिक अपहरण की साजिश चौकी सरह के गांव नगला दुर्गूपुर निवासी रंजीत ने
अपने साथियों के साथ बनाई थी। इसके लिए उसने अपने हिस्ट्रीशीटर चाचा राम मिस्टर यादव से संपर्क किया था। रंजीत ने बीस लाख रुपये मेें अपहृत व्यापारी को चाचा को सौंपने की बात तय की थी। राममिस्टर ने व्यापारी के परिजनों से फोन करके तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी था।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोनों जनपदों की एसओजी व गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कमालगंज की कटरी से व्यापारी विकास व पल्लेदार असलम को अपहर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित निकाल लिया। इस दौरान मुठभेड़ में पुलिस ने राममिस्टर यादव व नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कड़नी निवासी भूपेंद्र को दबोच लिया था। कन्नौज पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। उधर, जिले के एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा टीम के साथ मुख्य आरोपी रंजीत को पकड़ने के लिए तीन घंटे तक कटरी में कॉबिंग करते रहे। साथ में कोतवाल जय प्रकाश पाल भी फोर्स के साथ मौजूद रहे। शनिवार देर शाम एसओजी व कोतवाल ने कटरी में मुठभेड़ में आरोपी रंजीत को पकड़ लिया। इन दौरान दोनों ओर से जवाबी फायरिंग हुई।
व्यापारी विकास गुप्ता के अपहरण की साजिश एक सप्ताह पहले रची गई थी। व्यापारी के मोहल्ले के ही एक युवक ने रंजीत को सटीक सूचना दी थी। इसके बाद ही रंजीत ने साथियों की मदद से व्यापारी विकास का अपहरण किया था। बोलेरो में ड्राइवर सहित पांच लोग घटना को अंजाम देने के लिए गए थे।
ाद व्यापारी को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बरगदियाघाट की कटरी में गुरुवार रात व शुक्रवार सुबह तक रखा गया था। व्यापारी की निगरानी के लिए गांव राजा नगला का एक युवक अपने साथी के साथ मौके पर डटा रहा। रंजीत ने पूछताछ में उनके नाम उजागर कर दिए हैं। पुलिस सरगर्मी से दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है।