{"_id":"62af6b4d5c691f654e4ed77b","slug":"mahamandaleshwar-justifies-the-action-of-the-bulldozer-farrukhabad-news-knp7032370143","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामंडलेश्वर ने बुलडोजर की कार्रवाई को सही ठहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामंडलेश्वर ने बुलडोजर की कार्रवाई को सही ठहराया
विज्ञापन
बढ़पुर स्थित होटल में जानकारी देते हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोध?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद नहीं मंदिर ही है। वहां भगवान शंकर के प्रतीक नंदी सैकड़ों साल से विराजमान हैं।
कहा कि हिंदुओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए देशव्यापी आंदोलन होगा। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। उन्होंने प्रदेश में बुलडोजर की कार्रवाई को सही ठहराया। कहा कि जो लोग पत्थर बरसाते हैं, ट्रेनों और बसों में यात्रियों को चोट पहुंचाते हैं, ऐसे लोगों के घर बुलडोजर से गिरवा दिए जाएं।
बढ़पुर स्थित होटल में रविवार को महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 1947 में देश आजाद नहीं, बल्कि तीन टुकड़ों में बंट गया था। मुस्लिमों को मिले 33 फीसदी भूभाग पर बांग्लादेश और पाकिस्तान बना। बंटवारे के हिसाब से हिंदुस्तान हिंदुओं का ही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेक्युलर शब्द के नाम पर अंतरराष्ट्रीय मंचों से हिंदुओं का सबसे बड़ा अपमान किया जा रहा है। इसके लिए पूरे देश में जन जागरण अभियान चला रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि देश में सारी समस्याओं का समाधान हिंदू राष्ट्र बनने से हो जाएगा। वीरेंद्र सिंह राठौर, राघवेंद्र सिंह, राम बहादुर सिंह राठौर, अनिल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।