फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   magisterial inquiry started in the ruckus in the district jail

जिला जेल में हुए बवाल की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Wed, 10 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
magisterial inquiry started in the ruckus in the district jail
फर्रुखाबाद। कैदी संदीप की सैफई अस्पताल में मौत की सूचना पर सात नवंबर को जिला जेल में बवाल हो गया था। गोली लगने से बंदी शिवम सिंह की मौत हो गई थी। डीएम ने एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति को मजिस्ट्रेटी जांच सौंपी है। उन्होंने मंगलवार को जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि जेल में हुए बवाल के संबंध में कोई भी व्यक्ति अपने बयान और साक्ष्य उनके कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में दे सकता है। बंदियों, बंदी रक्षकों, पुलिसकर्मियों, पुलिस अधिकारियों व विवाद से जुड़े किसी भी व्यक्ति के परिवार के सदस्य भी लिखित या मौखिक बयान भी दर्ज करा सकते हैं। किसी भी व्यक्ति द्वारा दिए गए साक्ष्यों को मजिस्ट्रियल जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर्र एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने जेल की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए शिफ्टवार तीन मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। सुबह 6:30 बजे से दो बजे तक जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र, दोपहर दो बजे से रात 9:30 बजे तक पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल व तीसरी शिफ्ट में सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह की रात 9:30 बजे से सुबह 6:30 बजे मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed