फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lord Rama came out with musical instruments

गाजेबाजे के साथ निकली भगवान राम की शोभायात्रा

Sat, 16 Apr 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama came out with musical instruments
शोभायात्रा में सजी झाकी। - फोटो : अमर उजाला
रामनवमी के अवसर पर फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ युग्म नगरों में गाजेबाजे के साथ भगवाम राम की शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शुक्रवार को श्री श्रीराम विविध कला केंद्र की ओर से श्रीराम जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ तिकोना चौकी से किया गया। शोभायात्रा में शामिल मां सरस्वती, रामलला व राम मंदिर, राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की झांकी देखते ही बन रही थीं। 
विज्ञापन


इस दौरान नगर में जगह-जगह लगी ध्वजा पताकाएं शोभाएमान लग रही थीं। नेहरू रोड पर संस्कार भारती के पूर्व उपाध्यक्ष निमिष टंडन ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड, घुमना, सुतहट्टी, साहबगंज, नाला मछरट्टा, लोहाई रोड से होते हुए अग्रवाल सभा भवन पहुंची, जहां समापन हो गया। शोभायात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों पर युवा जमकर थिरक रहे थे। इस अवसर पर संस्थापक मटरलाल दुबे, अध्यक्ष अजयकृष्ण गुप्ता, सचिव अशोक वर्मा, अरविंद भारद्वाज, अशोक वर्मा, किशन कन्हैया सक्सेना, सुभाष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, बंटी सरदार, विनोद गुप्ता, मनोज मिश्र, आलोक मिश्र, अजीत रस्तोगी, पुन्नी शुक्ल, बंटी सरदार, रामजी मिश्र, नारायण द्विवेदी, आदित्य मिश्र, राकेश कुमार और अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, रामलीला परिषद फतेहगढ़ की ओर से सायंकाल मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की नगर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की मनभावन झांकिया नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गईं। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ भगवान राम की आरती उतार कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल उत्साही युवकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस दौरान श्रीनरायन त्रिवेदी टल्ल मास्टर, अवधेश दीक्षित, श्रवण कुमार चक पप्पू फोरमैन, रवीन्द्र वैश्य, शिखर सक्सेना, रतीपाल श्रीवास्तव, श्याम वीर सिंह सोमवंशी, केके पांडेय, आनंद अग्रवाल, चमन टंडन और पंकज प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed