फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Miscreants looted 35 thousand rupees after beating a farmer in Farrukhabad

Farrukhabad: आलू बेचकर घर जा रहा था किसान, बदमाशों ने मारपीट कर 35 हजार रुपये लूटे, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 Dec 2022 04:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2022 04:02 PM IST
सार

कमालगंज थाना क्षेत्र में किसान से लूट का मामला सामने आया है। मंडी में आलू की बेचकर किसान घर जा रहा था। देर रात कुछ युवकों ने उससे मारपीट कर 35 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Miscreants looted 35 thousand rupees after beating a farmer in Farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में कानपुर स्थित मंडी में आलू बेचकर घर जा रहे किसान व उसके साथी को तीन युवकों ने बीड़ी मांगने के बहाने रोक कर मारपीट की और जेब में रखे 35 हजार रुपये निकाल लिए।  बुधवार सुबह किसान ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया निवासी बृजलाल पाल उर्फ भूरे मंगलवार को गांव के गया प्रसाद के साथ कानपुर स्थित मंडी में आलू बेचने गए थे। रात करीब 11 बजे ट्रेन से वह कस्बा के रेलवे स्टेशन पर उतरे। दोनों पैदल घर जा रहे थे। रामलीला मैदान के पास तीन युवकों ने उन्हें आवाज देकर बीड़ी मांगी।
विज्ञापन

बृजलाल उन्हें बीड़ी देने लगे। इसी बीच युवकों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हाथों से बृजलाल की आंखे बंद कर गली में ले गए तथा उसकी जेब में रखे 35 हजार रुपये निकाल कर युवक भाग गए। बुधवार सुबह बृजलाल ने थाने पहुंचकर तीन युवकों के खिलाफ घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed