फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   loot,maarpeet,dabang,farrukhabad news

दबंगों ने गर्भवती महिला को पीटा, लूट का आरोप

Tue, 14 Jun 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
loot,maarpeet,dabang,farrukhabad news
लालगेट पर पुलिस कर्मी को लूट की जानकारी देती महिला। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बाइक सवार दबंगों ने एक कार सवार गर्भवती महिला व उसके पति के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने 10 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने दंपती की तहरीर लेकर उन्हें बघार नाला तक छुड़वाया। पुलिस लूट की घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के कस्बा बेवर निवासी गर्भवती शालू का लोहाई रोड स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह अपने स्वास्थ्य कर्मी पति प्रदीप कुमार के साथ अस्पताल जांच कराने के लिए आईं थीं। दवा लेने के बाद जब वह कार में बैठ रही थीं, तभी पीछे से एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। इससे कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने कोतवाली में समझौता करवाकर नुकसान की भरपाई करवा दी।
विज्ञापन

दंपती जब लालगेट की ओर चले, तो रास्ते में ई-रिक्शा चालक ने दो बाइकों पर सवार दबंगों के साथ घेर लिया। कार रुकवाकर दंपती से मारपीट शुरू कर दी। शालू ने 10 हजार रुपये लूटने का आरोप भी लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शालू ने पुलिस को तहरीर दी। उसमें लूट का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर लेकर पुलिसकर्मियों के साथ दंपती को बघार नाला तक छुड़वाया। पुलिस मारपीट की घटना मान रही है। लूट की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed