फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   loot

ट्रैक्टर चालक से दो हजार रुपये व मोबाइल लूटा

Sun, 27 Sep 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
loot
अमृतपुर। बोलेरो सवार लोगों ने ट्रैक्टर चालक को नशीली चीज सुंघाकर नगदी व मोबाइल लूट लिया। घटना की जानकारी थाने में दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अलाहपुर निवासी महिपाल कस्बा निवासी नरेंद्र देव तिवारी का ट्रैक्टर चलाता है। वह शुक्रवार शाम को ट्रैक्टर खड़ा कर रात में पैदल घर जा रहा था। गांव के नजदीक भट्ठे के पास पहुंचने पर पीछे से बोलेरो आई। गांव की ओर जाते देख महिपाल ने हाथ देकर उसे रुकवा लिया और उसमें बैठ गया। उसमें बैठे लोगों ने महिपाल को कोई चीज सुंघाकर बेहोश कर दिया और रुपये व मोबाइल लूट कर सड़क किनारे उतार कर भाग गए। महिपाल लड़खड़ाते हुए सड़क किनारे चल रहा था, तभी वहां से गुजर रहे गांव के लोगों ने उनको देख लिया। वे लोग महिपाल को नरेंद्र देव घर लेकर पहुंचे। होश आने पर महिपाल ने बताया कि बोलेरो सवार उसकी जेब से दो हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए हैं। इसकी जानकारी थाने में दी है। थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि लूट संबंधी कोई जानकारी नहीं है और न कोई तहरीर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed