{"_id":"ed95eab4185c2a8426246808a1562d9d","slug":"lohiya-t-20-cup-from-8-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया टी 20 कप 8 दिसंबर से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया टी 20 कप 8 दिसंबर से
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 30 Nov 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
डा. रामनोहर लोहिया की स्मृति में लोहिया टी 20 कप का आयोजन 8 दिसंबर से ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में होगा। संरक्षक डा. जितेंद्र यादव ने बताया कि युवाओं को लोहिया के जीवन से सीख देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा।
शनिवार को स्टेडियम में मीडिया से रूबरू हुए मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज के चेयरमैन डा. जितेंद्र यादव ने बताया कि युवाओं को संगठित कर क्रिकेट के क्षेत्र में विस्तार करने को टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 21 हजार तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। मैन आफ द सीरीज पुरस्कार की राशि 5 हजार रुपये होगी।
विज्ञापन
आयोजक युसूफ अली सोंटी ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रवेश की अंतिम तारीख 5 दिसंबर है। टीम से प्रवेश शुल्क के लिए 3000 रुपये लिए जाएंगे।
टूर्नामेंट संचालक प्रबल पाठक ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए गोरखपुर, बरेली, कानपुर, कन्नौज, मैनपुरी, फतेहपुर, इटावा, बदायूं और कायमगंज की टीमें आएंगी। इस मौके पर रीतेंद्र यादव टिंका, वजी जमा खां, मुरली शुक्ला, आदि मौजूद रहे।