फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   lohiya hospital,janch,farrukhabad news,lab

लोहिया अस्पताल की दोनों लैबों में सीबीसी जांच शुरू

Fri, 17 Jun 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
lohiya hospital,janch,farrukhabad news,lab
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष और महिला अस्पताल की लैबों में कंपलीट ब्लड काउंट (सीबीसी) की 17वें दिन जांच शुरू हो गई। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली। गुरुवार को पुरुष अस्पताल की लैब में सीबीसी के 97 और महिला अस्पताल की लैब में 65 नमूने लिए गए।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की दोनों लैबों में रीजेंट केमिकल खत्म होने से 15 दिन से सीबीसी की जांचें बंद चल रही थीं। मरीजों से जुड़ी इस दिक्कत को अमर उजाला ने 14 जून को प्रमुखता से उठाया और खबर प्रकाशित की। इसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन

बुधवार को रीजेंट केमिकल आ जाने के बाद दोनों ही लैबों में सीबीसी की जांच शुरू करा दी गई। इससे मरीजों की बड़ी समस्या दूर हुई। दोनों ही लैबों में रोजाना सीबीसी की औसतन 200 जांचें होती हैं। गुरुवार को दोनों लैबों में कुल 162 सैंपलों की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमूना देने के लिए होती रही धक्का मुक्की
अस्पताल की दोनों ही लैबों में नमूना देने वालों की भारी भीड़ रही। सीबीसी के अलावा किडनी, लीवर, शुगर, पेशाब आदि जांचों के लिए मरीजों की खासी भीड़ रही। पुरुष अस्पताल की लैब में नमूना देने के लिए पर्ची कटवाने की खिड़की पर धक्का मुक्की होती रही। इससे मरीजों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed