{"_id":"611567f38ebc3e794e600afc","slug":"lohiya-farrukhabad-news-knp6459122136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया महिला अस्पताल की पत्रावलियां खंगालीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया महिला अस्पताल की पत्रावलियां खंगालीं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश विधान मंडल महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने लोहिया महिला अस्पताल में निरीक्षण किया। टीम ने सभी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिये। उनका अवलोकन करने के बाद चली गई। टीम यहां करीब आधे घंटे रुकी। इस बीच अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
सभापति सरिता भदौरिया के नेतृत्व में 20 सदस्यीय टीम गुरुवार दोपहर करीब दो बजे लोहिया महिला अस्पताल पहुंची। प्रशासनिक भवन पहुंचकर सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी से इमरजेंसी, उपस्थिति, मरीजों की संख्या आदि की सभी पत्रावलियां मंगवा लीं। करीब ढाई बजे टीम यहां से रवाना हो गई। टीम में बाल विकासविभाग एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, महिला कल्याण, चिकित्सा आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद टीम जिला कारागार पहुंची। वहां जेल अधीक्षक के साथ पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पत्रावलियों की जांच की।
टीम के आने पर पूरा अस्पताल प्रशासन आनन फानन मुस्तैद हो गया। लेकिन टीम बिना निरीक्षण किए ही निकल गई। इसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
फर्रुखाबाद। आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किए जा रहे आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण के कार्यों की बलीपुर गांव पहुंचकर टीम ने हकीकत जानी। गांव के 6 समूहों की महिलाओं ने यूनीफार्म सिलाई, पुष्टाहार वितरण, सामुदायिक शौचालय के संचालन, मेट, मनरेगा के नागरिक सूचना बोर्ड आदि तैयार करने के काम जानकारी दी। महिलाओं का अन्नप्रासन व बच्चों की गोदभराई भी की गई।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बलीपुर में टीम ने 6 महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात की। समूह संचालन के लिए अब तक मिले फंड की जानकारी ली। मनरेगा के नागरिक सूचना बोर्ड को पेंटर से लिखवाने के स्थान पर समूह की ही महिला से लिखवाने या स्टेंसिल आदि से लिखाई कराने पर विचार करने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। गर्भवती महिला मंजू व रंजना की गोदभराई की गई। प्रिया व मानसी का अन्नप्राशन किया गया। एसडीएम सदर अनिल कुमार, कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद, बीडीओ राजेश बघेल, एडीओ निरंजन त्रिवेदी, सीडीपीओ विमलेश चौधरी, अंबुज रवि आदि मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद। कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के शमसाबाद में क्षेत्रीय कार्यकर्ता बैठक हुई। इसमें बूथ 291 से 411तक में 12 सेक्टर कमेटी बनाई गईं। 10 दिन में प्रति बूथ 20 यूथ की कमेटी गठित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में नगर अध्यक्ष अनिल यादव, शिवम यादव, धर्मेंद्र लालू यादव, अंकेश दिवाकर, अर्वेश चतुर्वेदी, आनंद यादव आदि लोग रहे। (संवाद)