फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   lohia pass in mock drill, cylinder leak in kamalganj

मॉक ड्रिल में लोहिया पास, कमालगंज में सिलिंडर लीक

Fri, 27 Aug 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
lohia pass in mock drill, cylinder leak in kamalganj
लोहिया अस्पताल में बने पीकू वार्ड में मॉकड्रिल में बच्चे का इलाज करते डॉ. विवेक सक्सेना व देखते अ? - फोटो : FARRUKHABAD
मॉकड्रिल में लोहिया पास, कमालगंज में सिलिंडर लीक
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां परखने पहुंचे अपर निदेशक स्वास्थ्य के सामने लोहिया अस्पताल पास हो गया, जबकि कमालगंज में मॉकड्रिल के वक्त सिलिंडर लीक हो गया। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। हालांकि बरौन, मोहम्मदाबाद, कायमगंज, सीएचसी पर भी रिहर्सल के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
अपर निदेशक ने कहा कि तीन जिलों में यहां सबसे अच्छी व्यवस्थाएं मिली हैं। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जीके मिश्रा शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने लोहिया अस्पताल में सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त से जानकारी ली। सीएमएस ने पीकू वार्ड के लिए नए जेनरेटर की मांग की, मगर उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन

कहा कि यहां इतने जेनरेटर हैं, जिनसे आसानी से काम हो सकता है। इसके बाद वह पीकू वार्ड में मॉक ड्रिल (अभ्यास) देखने पहुंचे। इमरजेंसी में भर्ती राजेपुर के कुतुलूपुर निवासी वीरेंद्र सिंह 6 वर्षीय पुत्र श्याम को कोरोना की शिकायत पर उसके पिता पीकू वार्ड लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड प्रभारी डॉ. विवेक सक्सेना ने तुरंत ही इलाज शुरू कर दिया। अपर निदेशक व साथ आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मॉकड्रिल की प्रक्रिया और वार्डों की व्यवस्थाएं भी देखीं। उन्होंने सीएमओ से कहा कि वह जेनरेटर की व्यवस्था खुद देखेंगे।
अपर निदेशक को मोहम्मदाबाद, राजेपुर, बरौन और लोहिया अस्पताल में दवाएं आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। लोहिया अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट 30 अगस्त तक चालू हो जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक राजन सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन से एसआरटीएल डॉ. मुनींद्र, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव शाक्य आदि मौजूद रहे।
पीडियाड्रिक वार्डों में 88 बेड तैयार
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और कोरोना प्रबंधन के नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में 40 बेड, सीएचसी बरौन, कमालगंज, मोहम्मदाबाद व कायमगंज में 12-12 बेड तैयार हो चुके हैं। शासन से आईं अधिकतर दवाएं अस्पतालों में भेज दी गईं।
सीएचसी कायमगंज में सब दुरुस्त
कायमगंज। सीएचसी में 12 बेड के पीकू वार्ड की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। शुक्रवार को नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ अनुराग वर्मा की मौजूदगी पीकू वार्ड में मॉक ड्रिल किया गया। 31 कंसन्ट्रेटर, 32 ऑक्सीजन सिलिंडर, पाइप लाइन सहित सभी सामान आ चुका है।

नोडल अधिकारी की मौजूदगी में चिकित्साधीक्षक डॉ. शिवप्रकाश ने एक-एक बच्चे को बेड पर लिटाकर सारे उपकरण चलाकर चेक किए। इस दौरान डॉ. विपिन, डॉ. नदीम इकबाल, डॉ. अमरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed