{"_id":"d3b5d6094a767c78b768bf840350ff62","slug":"lohia-hospital-dominating-bad-intjami-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया अस्पताल में बदइंतजामी हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया अस्पताल में बदइंतजामी हावी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 01 Aug 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आला अफसरों की तमाम कवायद के बाद भी लोहिया अस्पताल में बदइंतजामी हावी है।
विज्ञापन
यहां कई जिले के मरीज इलाज के लिए आते हैं। अव्यवस्थाओं से यह परेशान रहते
हैं। अस्पताल प्रशासन इनकी सुनवाई नहीं करता है। इन्हें कदम कदम पर
मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। बर्न वार्ड के एसी खराब हैं। यहां भर्ती
मरीजों को तकलीफ उठानी पड़ती है। परिसर का
आरओ खराब है और अंदर लगा वाटर कूलर गर्म पानी देता है। शव गृह के फ्रीजर कबाड़ में चले गए हैं। डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने यहां एसी लगाने के लिए कहा था। अभी तक एसी नहीं लग पाए हैं। मृतकों के परिजनों को बर्फ खरीदनी पड़ रही है। महिला अस्पताल में प्रसूताओं को पौष्टिक आहार नहीं मिलता है। इन्हें दूध और ब्रेड देकर धुरखेल की जा रही है। इस बारे
में सीएमएस डा. रतन कुमार ने कहा कि समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। बताते चलें तत्कालीन जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने कई बार लोहिया का निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारों के पेंच कसे थे। बावजूद इसके अस्पताल की व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। पेश है पड़ताल करती रिपोर्ट-
केस: 1
लोहिया अस्पताल के बर्न वार्ड में मरीजों को गर्मी से निजात के लिए दो एसी लगाए गए थे। वार्ड में चार पंखे लगे हैं। यहां लगे दो एसी बंद चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह खराब हो गए हैं। वार्ड में लगा एक पंखा भी बंद है। वार्ड में थाना अमृतपुर के गांव लीलापुर निवासी सुधा देवी पत्नी उमेश भर्ती हैं। यह शुक्रवार की दोपहर झुलस गई थीं। इनके परिजनों का कहना है कि एसी तो दूर, बिजली चली जाती है तो यहां के पंखे तक बंद हो जाते हैं। गर्मी के कारण मरीज बेहाल हो जाता है।
केस: 2
लोहिया अस्पताल के शवगृह में एक फ्रीजर था। इसमें दो शवों को रखा जा सकता था। अब यह कबाड़ में चला गया। नया फ्रीजर मिला नहीं है। ऐसा करीब तीन माह से है। लोहिया अस्पताल में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए डीएम सत्येंद्र सिंह को व्यापारी नेता पुन्नी शुक्ला ने यह समस्या बताई थी। डीएम ने सीएमओ और सीएमएस को दो दिनों के अंदर एसी लगाने के निर्देश दिए थे। इस आदेश को अस्पताल प्रशासन ने हवा में उड़ा दिया।
केस: 3
लोहिया महिला अस्पताल में प्रसूताओं को खाने में पौष्टिक आहार नहीं मिल रहा है। इन्हें दूध और ब्रेड दी जा रही है। अस्पताल के अनुसार प्रसूताओं को सेब, अंडा, मक्खन, रोटी, दाल देने का प्रावधान है। प्रसूताओं के तीमारदार पौष्टिक आहार न मिलने की शिकायतें कई बार सीएमएस से कर चुके हैं। इसके बाद भी धुरखेल जारी है। प्रसूताओं को दूध ,ब्रेड देकर काम चलया जा रहा है। स्वास्थ्य महकमे के सूत्रों की मानें तो सुबह की डायट प्रति महिला 35 रुपये और दोपहर शाम की डायट 32 रुपये है।
केस: 4
लोहिया अस्पताल में मरीजों और इनके तीमारदारों को शुद्ध पानी तक मुहैया नहीं है। परिसर का आरओ प्लांट कई महीनों से खराब है। अस्पताल के अंदर लगे वाटर कूलर फेल हैं। पानी के लिए इकलौता जरिया हैंडपंप है। आरओ प्लांट चालू कराने की कई बार मांग की जा चुकी है। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।