{"_id":"5e91f4198ebc3e72c16a97d1","slug":"lock-down-farrukhabad-news-knp554783194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह बाजार में होती भीड़, नौ बजे से लॉक डाउन का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह बाजार में होती भीड़, नौ बजे से लॉक डाउन का पालन
विज्ञापन
रेलवे रोड फर्रुखाबाद में परचूनी की दुकान पर नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंस का पालन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आवश्यक वस्तुओं में खरीदारी की छूट अब परेशानी बनने लगी है। दुकानें और मंडी खुलने पर लोगों की भीड़ लग जाती है। सोशल डिस्टेंस को भूलकर लोग पास-पास खड़े रहते हैं। पुलिस भी भ्रमण के दौरान सोशल डिस्टेंस पालन कराने की जहमत नहीं उठाती है।
पुलिस नौ बजे से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़क पर डंडा लेकर निकलती है। शनिवार को पुलिस ने नौ बजे के बाद खुली दुकानों को बंद कराया और सब्जी बेचने वालों को खदेड़ दिया। गलियों में खड़े लोग पुलिस को देखकर अंदर चले गए। जैसे ही पुलिस वहां से गई लोग फिर से सड़क किनारे बातचीत में मशगूल दिखाई दिए।
लॉकडाउन का असर सुबह के समय बाजार में नहीं दिखाई देता। शनिवार सुबह दूध, परचून की दुकानों के अलावा अन्य दुकानें भी खोली गईं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। सब्जी की दुकानों पर पास-पास खड़े होकर लोग खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन
अधिकांश लोग बगैर मास्क बाजार में घूमते दिखे। रेलवे रोड पर परचून की दुकान और सब्जी की ठेली पर सोशल डिस्टेंस का ख्याल नहीं रखा गया। पुलिसकर्मियों ने सुबह नौ बजे के बाद फतेहगढ़ और शहर में खुली दुकानों को बंद कराया। यही हाल ग्रामीण इलाकों का है।
वहां भी सुबह के समय आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के बहाने लोग सड़क पर निकल आए और घूमते रहे। पुलिसकर्मियों ने जब डंडा दिखाकर हड़काया, तब दुकानों के बंद होने के बाद बाजार में सन्नाटा हो गया। दोपहर से लॉकडाउन का असर शहर व ग्रामीण इलाकों में दिखने लगा।