{"_id":"5d8769fd8ebc3e014d680e65","slug":"list-of-bjp-booth-presidents-ready-farrukhabad-news-knp5151188124","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के बूथ अध्यक्षों की सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के बूथ अध्यक्षों की सूची तैयार
विज्ञापन
आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष ने बूथ पुनर्गठन के कार्य की समीक्षा की। इसमें सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को बूथ अध्यक्ष बनाने के लिए सूची तैयार की गई। शीघ्र ही बूथ अध्यक्षों के नाम की घोषणा के साथ बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा।
जिला संगठन चुनाव अधिकारी व इफ्को के निदेशक बलवीर सिंह ने कहा कि तेजी के साथ संगठन का विस्तार किया जा रहा है। बूथ संरचना का कार्य समाप्त होने के साथ बूथ अध्यक्ष व बूथ की कमेटियों के चयन को सक्रिय कार्यकर्ताओं का विवरण पार्टी ने प्राप्त कर लिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने बताया जनपद के 1536 बूथों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के तहत बूथ पुनर्गठन का कार्य पूर्ण हो गया। मंडल चुनाव अधिकारी, जिला चुनाव अधिकारी से अनुमोदन लेकर बूथ अध्यक्षों की घोषणा होगी। मध्य अक्टूबर में पार्टी द्वारा चयनित तिथियों में मंडलों के चुनाव कराकर मंडल अध्यक्ष व मंडल कमेटियों का पुनर्गठन होगा।
विज्ञापन
जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना ने बताया कि कार्यकर्ता 24 सितंबर तक सक्रिय सदस्यता का फॉर्म लेकर उसे भरकर जमा करा दें। सत्यापन अधिकारी द्वारा जांच कर उसे सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। संदीप शाक्य, शैलेंद्र सिंह राठौर, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।