फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lineman scorched by current while correcting fault

फाल्ट सही करते करंट लगने से लाइनमैन झुलसा

Sun, 17 Jan 2021 06:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Lineman scorched by current while correcting fault
घायल संविदा लाइनमैन प्रदीप । - फोटो : FARRUKHABAD
फाल्ट सही करते समय करंट से लाइनमैन झुलसा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट को सही करते वक्त अचानक बिजली चालू होने से काम कर रहा संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। पास में ही खड़े जेई ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मोहल्ला बजरिया के भाऊटोला निवासी बालकराम का पुत्र प्रदीप (35) बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन है। रविवार शाम करीब चार बजे रेलवे रोड स्थित सिंधी कालोनी में रखे ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया। वह उसे सही करने अपने साथी मसेनी निवासी कुशल के साथ पहुंचा। कुछ ही देर में जेई अमित शर्मा भी पहुंच गए। जेई ने शटडाउन लेकर बिजली बंद करवा दी।
विज्ञापन

लाइनमैन प्रदीप ने ट्रांसफार्मर पर काम शुरू कर दिया। वह तार जोड़ ही रहा था कि बिजली चालू हो गई। तेज आवाज के साथ प्रदीप दूर जा गिरा। उसके शरीर से धुआं निकल रहा था। जेई और साथी कर्मचारी ने प्रदीप को नाला मछरट्टा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसका चेहरा और हाथ गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जेई ने बताया, बिजली कैसे चालू हुई, इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल लाइनमैन का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed