{"_id":"62accea10690cc58196ac877","slug":"lineman-farrukhabad-news-bijli-vibhag-farrukhabad-news-knp702910826","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसओ के हटने के बाद लाइनमैन काम पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसओ के हटने के बाद लाइनमैन काम पर लौटे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विद्युत उपकेंद्र राजेपुर के चार एसएसओ हटाए जाने के बाद लाइनमैन काम पर लौट आए हैं। लाइनों के फाल्ट दूर किए जाने का काम होने से गांव में बना बिजली संकट दूर हो गया है।
पोल पर चढ़कर काम करते समय बिजली चालू होने से 29 मई को बैजू समेत दो लाइनमैन करंट लगने से झुलस गए थे। लाइनमैनों ने उपकेंद्र पर तैनात चार एसएसओ को हटाने की मांग की थी। उनको न हटाने से 11 लाइनमैनों ने एसएसओ से खुद को खतरा बताकर काम करने से इनकार कर दिया था। इससे राजेपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांवों में बिजली संकट पैदा हो गया था।
विभागीय अधिकारियों ने जांच की तो चारों एसएसओ बिना तैनाती के उपकेंद्र पर ड्यूटी करते मिले। वह अन्य एसएसओ को चार्ज नहीं दे रहे थे। 15 जून को मुख्य अभियंता राकेश वर्मा, प्रभारी अधीक्षण अभियंता आरबी यादव व एक्सईएन सुरेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ उपकेंद्र पहुंचकर चारों एसएसओ को हटा दिया। चार्ज दूसरे एसएसओ दिलवाया गया।
विज्ञापन
इससे विवाद शांत हुआ और कार्य बहिष्कार किए लाइनमैन काम पर लौट आए। 15 दिन से लाइनमैनों के काम न करने से गांवों में बिजली संकट बना था। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि लाइनमैन काम पर लौट आए हैं। फाल्टों को ठीक करने के साथ ओटीएस के तहत पंजीकरण कराने का काम भी लाइनमैनों ने शुरू कर दिया है।