फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lineman dies due to electric shock from high tension line

Farrukhabad News: हाईटेंशन लाइन के करंट से लाइनमैन की मौत

Tue, 05 May 2026 02:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Lineman dies due to electric shock from high tension line
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। हाईटेंशन लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से एक सहायक लाइनमैन की मौत हो गई। वह पोल से नीचे गिर गया और साथी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


फत्तेहपुर राव साहब निवासी सुशील राजपूत (22) उपकेंद्र पर ठेके पर सहायक लाइनमैन था। सोमवार दोपहर करीब दो बजे कोहरापुर फीडर में फाल्ट की सूचना मिली थी। लाइनमैन कंचन प्रकाश और सुशील फाल्ट खोज रहे थे। करीब तीन बजे जीरागौर गांव के निकट ट्यूबवेल लाइन में फाल्ट मिला। सुशील अपने दोस्त प्रशांत के साथ बाइक से गांव पहुंचा। घरेलू हाईटेंशन लाइन के नीचे ट्यूबवेल की क्रॉस लाइन थी। सुशील ट्यूबवेल लाइन के पोल पर चढ़कर मरम्मत कर रहा था। हवा के झोंके से घरेलू लाइन का तार ट्यूबवेल की लाइन से छू गया, जिससे उसे करंट लगा। वह पोल से जमीन पर गिर पड़ा और प्रशांत उसे सीएचसी ले गया, जहां डॉ. विकास पटेल ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर लाइनमैन कंचन, विकास, अतुल और रोहित अस्पताल पहुंचे। उपखंड अधिकारी रवि पांडेय और जेई मदनचंद्र ने घटनास्थल पर जांच की। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और परिजन को सांत्वना दी। मां देवश्री, पत्नी संतोषी, भाई आशीष और बहन मोनिका शव देखकर बिलखने लगे। सुशील के पिता ओमकार भी लाइनमैन थे, जिनकी तीन वर्ष पूर्व मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता मदनचंद्र ने बताया कि घरेलू फीडर की आपूर्ति चालू होने के कारण क्रॉस लाइन से तार छूने पर करंट लगा। एसडीओ रवि पांडेय ने परिजन को दस लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मां को छह हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिलाने का भी प्रयास करने को कहा। पत्नी या छोटे भाई के बालिग होने पर नौकरी देने का भी आश्वासन दिया गया।

डेढ़ माह पूर्व हुआ था सुशील का विवाह

परिजनों ने बताया कि सहायक लाइनमैन सुशील का विवाह 19 मार्च को कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली के खानपुर निवासी संतोषी के साथ हुआ था। घटना के बाद संतोषी अस्पताल में शव को पकड़ कर रोती बिलखती रहीं। अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भीड़ लगने पर पुलिस बल भी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed