{"_id":"5ed936ca8ebc3e907f18c392","slug":"line-spot-soldier-made-video-threatening-suicide-farrukhabad-news-knp563762768","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन हाजिर सिपाही ने वीडियो वायरल कर दी आत्महत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन हाजिर सिपाही ने वीडियो वायरल कर दी आत्महत्या की धमकी
विज्ञापन
सिपाही श्रीप्रकाश। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात सिपाही श्रीप्रकाश यादव को एसपी ने मंगलवार रात लाइन हाजिर कर दिया था। सिपाही का एक वीडियो गुरुवार को कोतवाली के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ। इसमें सिपाही ने शिकायत पर बिना जांच के लाइन हाजिर करने आरोप लगाया है। साथ ही आत्महत्या की धमकी दी है। गोपनीय कार्यालय में तैनात स्टोनो पर सुविधा शुल्क मांगने और कोतवाली के चालक पर चुगलखोरी का आरोप लगाया है।
सिपाही श्रीप्रकाश ने वायरल वीडियो में कहा कि वह फतेहगढ़ कोतवाली के सिविल लाइन चौकी में समन तामील कराते थे। एक झूठी शिकायत पर बगैर जांच के लाइन हाजिर कर दिया गया। वह डिप्रेशन में है। उससे कुछ गलत काम करने वाले लोग परेशान हैं। बताया कि वह विधायक नागेंद्र सिंह राठौर से मिला तो उन्होंने एसपी से वार्ता कर मामले का निस्तारण कराने का भरोसा दिया है। फतेहगढ़ कोतवाल को अच्छा बताते हुए कहा कि अगर वह निर्दोष साबित नहीं हुआ तो आत्महत्या कर लेगा। इस वीडियो में सिपाही ने एसपी डा. अनिल कुमार मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह की कई बार तारीफ की है। कहा कि अगर वह कुछ कर लेता है तो एसपी साहब को दोषी न ठहराया जाए।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि जांच कराने के बाद ही किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। यदि सिपाही दोबारा जांच की बात कह रहा है तो ऐसा होगा। वह निर्दोष होगा तो उसे तैनाती दे दी जाएगी। विडियो नहीं देखा है पर यह ठीक नहीं है।