{"_id":"601adcc58ebc3e4b6a79cb6d","slug":"line-of-three-tube-wells-has-become-without-estimate-farrukhabad-news-knp609701026","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्टीमेट बना नहीं, तीन नलकूपों की बन गई लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्टीमेट बना नहीं, तीन नलकूपों की बन गई लाइन
विज्ञापन
बिना एस्टीमेट के तीन नलकूपों की लाइन बन गई और ट्रांसफार्मर रखकर बिजली भी चालू हो गई। संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायत के बाद हुई जांच में ये मामला पकड़ा गया।
एसडीओ और जेई ने तीनों नलकूपों की विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर उतरवा कर उपकेंद्र पर रखवा दिए। जेई ने तीनों नलकूप मालिकों के खिलाफ मऊदरवाजा थाने मेंरिपोर्ट दर्ज कराई है।
संपूर्ण समाधान दिवस में बिना कनेक्शन के नलकूप चलाए जाने की शिकायत होने पर एसडीओ विनोद कनौजिया के आदेश पर जेई वेद प्रकाश भारती ने संविदा कर्मियों के साथ गांव अजमतपुर में जांच की। वहां गांव के अनंतराम के निजी नलकूप की विद्युत लाइन बनी थी और ट्रांसफार्मर रखा था।
विज्ञापन
अनंतराम नलकूप कनेक्शन संबंधी अभिलेख नहीं दिखा पाए। जेई ने तीन पोल की विद्युत लाइन व ट्रांसफार्मर को उतरवा कर जब्त कर लिया। उसे भोलेपुर विद्युत उपकेंद्र पर रखवाया।
जांच के दौरान पता चला कि इस प्रकार क्षेत्र में अन्य निजी नलकूप भी चल रहे हैं। गांव खतवापुर में जांच की तो पाया कि रामनरेश ने डबल पोल लगाकर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा रखा है और 409 मीटर की विद्युत लाइन खींच कर 11 केवी की लाइन से जोड़ ली है।
गांव रायजोर टिमरूआ में भी सर्वेश ने 35 मीटर की विद्युत लाइन बनाकर ट्रांसफार्मर रख कर नलकूप चालू कर लिया। इन लोगों ने भी निजी नलकूप कनेक्शन के लिए न तो एस्टीमेट बनवाया और न रुपये जमा किए थे। अवैध तरीके से विद्युत लाइन बनवा कर नलकूप चला रहे थे।
विद्युत लाइन व ट्रांसफार्मर जब्त कर उपकेंद्र पर रखवा दिए गए। जेई वेद प्रकाश भारती ने अनंतराम, रामनरेश व सर्वेश के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में तहरीर दी। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि जेई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।