{"_id":"6444344069a249ccf20b9f06","slug":"light-jewelery-bought-on-akshaya-tritiya-turnover-of-five-crores-farrukhabad-news-c-12-1-194513-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अक्षय तृतीया पर खरीदे हल्के जेवर, पांच करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अक्षय तृतीया पर खरीदे हल्के जेवर, पांच करोड़ का कारोबार
Sun, 23 Apr 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में रौनक रही। महंगाई की वजह से लोगों ने कम वजन के जेवरात खरीदे। सोने की कीमत 60,500 रुपये तोला तक पहुंच गई।
मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया पर खरीदे गए सोने-चांदी के जेवरात कभी खत्म नहीं होते हैं। इसी के चलते शनिवार सुबह से ही सराफा बाजार सज गए। महिला-पुरुष घरों से दुकानों तक पहुंचे, मगर महंगाई की वजह से हल्के जेवरात खरीदने में अधिक रुचि दिखाई। सोने के दाम 60,500 रुपये तोला (10 ग्राम) और चांदी 720 रुपये तोला रहा। शहर के नेहरू रोड, सेठ गली, फतेहगढ़ मुख्य बाजार में बड़े शोरूमों पर खासी भीड़ रही। नौकरपेशा लोगों ने अधिक खरीदारी की। जिले भर में मौजूद करीब 150 दुकानों पर लगभग पांच करोड़ का कारोबार हुआ है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुमार चंद्र वर्मा ने बताया कि इस बार बाजार में काफी मंदा रहा। महंगाई अधिक होने की वजह से लोगों ने रस्म अदायगी की। आलू सस्ता बिक जाने और गेहूं में बारिश से नुकसान होने की वजह से किसान बाजार में खरीदारी करने नहीं आया।