{"_id":"5f4fdb9e8ebc3e547833c6db","slug":"lenden-ka-mamla-nikla-farrukhabad-news-knp5803456150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस लाख रुपये छीनने का मामला पुलिस जांच में लेन देन का निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस लाख रुपये छीनने का मामला पुलिस जांच में लेन देन का निकला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। जरदोजी व्यापारियों को बंधक बनाकर 20 लाख रुपये छीनकर रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद में छोड़ने का मामला पुलिस जांच में लेनदेन का निकला। लाखों रुपये के जरदोजी के माल के रुपये न देने पर व्यापारियों का विवाद कई महीनों से चल रहा है।
थाना व कस्बा के मोहल्ला कोटला निवासी शाबान खान जरदोजी व्यापारी है। 28 अगस्त को पहले दिल्ली के व्यापारी कौसर, आदिल जरदोजी के तैयार हो चुके लहंगे देखने के लिए आए थे। इसके बाद यह लोग इमली दरवाजा निवासी जुल्फिकार के ंकारखाने में भी तैयार माल देखने के लिए गए थे। तभी फर्रुखाबाद के व्यापारी दो कारों से वहां पहुंचे और तीनों व्यापारियों को बंधक बनाकर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। बंधक बनाए गए व्यापारियों को फर्रुखाबाद लाए और मारपीट कर 20 लाख रुपये छीन लिए। बंधक बनाए गए व्यापारियों को रोडवेज बस अड्डा पर छोड़ दिया। मंगलवार को शाबान खान ने फर्रुखाबाद के जरदोजी व्यापारियों के खिलाफ बीस लाख रुपये छीनने का आरोप लगाकर तहरीर दी। इसमें यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों ने पुलिस से शिकायत करने जान से मारने की धमकी दी है।
प्रभारी थानाध्यक्ष आछेलाल ने बताया कि जरदोजी व्यापारियों में पुराने लेनेदेने को लेकर विवाद चल रहा है। रुपये छीनने व बंधक बनाने की बात जांच में गलत पाई गई।