फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lekhpals boycotted work and staged a sit-in

Farrukhabad News: लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

Sat, 29 Nov 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 29 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals boycotted work and staged a sit-in
फोटो-28 आफीसर्स क्लब में धरना-प्रदर्शन करते लेखपाल। स्रोत: लेखपाल
फर्रुखाबाद/कायमगंज। फतेहपुर में लेखपाल के आत्महत्या करने के विरोध में लेखपाल संघ ने फतेहगढ़ के ऑफिसर्स क्लब में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सचिन मिश्र के नेतृत्व में कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें कहा कि फतेहपुर के पदाधिकारियों ने बताया कि 2024 बैच के लेखपाल सुधीर कुमार की 26 नवंबर को होनी थी। एसआईआर में ड्यूटी होने से तहसील के अधिकारियों ने छुट्टी नहीं दी। काम की व्यस्तता के चलते वह 22 नवंबर को बैठक में नहीं पहुंचा तो तहसील के अधिकारियों ने उसे निलंबित कर दिया। इससे आहत फतेहपुर के लेखपाल सुधीर ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि एसडीएम का नाम निकलवा दिया गया। इस कृत्य से लेखपालों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कायमगंज में भी तहसील में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने लेखपाल के परिवार को 70 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को नौकरी देने और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर कठोर कदम उठाने की मांग की। संघ के अध्यक्ष जगदीप कुमार, सनोज कुमार, आकाश भदौरिया, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed