{"_id":"61e6fccbbaf8a11a25358bcc","slug":"lekhpal-farrukhabad-news-knp6760528135","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल ने दीवान पर पांच हजार मांगने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल ने दीवान पर पांच हजार मांगने का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। लेखपाल ने कर्नलगंज चौकी के एक दीवान पर पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। रुपये न देने पर दीवान ने शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण में गलत रिपोर्ट लगाकर भेज दी। लेखपाल हत्या के मुकदमे में कोर्ट से दोषमुक्त हो चुके हैं। लेखपाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है।
फतेहगढ़ कोतवाली के लोको रोड मसेनी निवासी लेखपाल सर्वेश सिंह उर्फ बंटू सोमवार को एसपी अशोक कुमार मीणा से गुहार लगाने पहुंचे। हालांकि एसपी क्षेत्र में भ्रमण पर निकल चुके थे। लेखपाल ने शिकायत प्रकोष्ठ के दरोगा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि वर्ष 2009 में उनके खिलाफ हत्या व अवैध शस्त्र के दो मुकदमे दर्ज हुए थे। दोनों मुकदमों में कोर्ट से वह दोषमुक्त कर दिए गए। शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। मुकदमों से दोषमुक्त हो जाने के संबंध में कोर्ट के आदेशों की प्रतिलिपि कर्नलगंज चौकी के दीवान को दे दी थी।
दीवान ने शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण की रिपोर्ट लगाने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर दीवान ने कोर्ट के दोषमुक्त के आदेशों का उल्लेख किए बिना दोनों मुकदमों का हवाला देते हुए रिपोर्ट लगाकर भेज दी। वह लेेखपाल के पद पर कायमगंज तहसील में तैनात हैं। लेखपाल ने इस संबंध में दीवान के खिलाफ कार्रवाई कर शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण की सही रिपोर्ट लगवाने की मांग की है।