फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Leave my husband or send me a lockup

मेरे पति को छोड़ो या मुझे भी भेजो हवालात

Thu, 14 Jan 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Leave my husband or send me a lockup
फर्रुखाबाद। एक विवाहिता के घर में लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका इलाज कराया और पति को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। देर शाम पत्नी थाने पहुंची और बोली, मेरे पति को छोड़ो या मुझे भी हवालात में बंद करो।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला दीवान मुबारिक निवासी अशोक कुमार ने अपनी पुत्री सीता देवी का विवाह छह माह पहले मोहल्ले के ही मदनलाल के पुत्र कौशल से किया था। सीता का प्रेम विवाह हुआ था। पति के परिजन विवाह से खुश नहीं थे। परिजनों की बातों में आकर पति सीता की पिटाई करने लगा। बताते हैं कि गुरुवार दोपहर में इंस्पेक्टर को किसी ने फोन किया कि सीता को लहूलुहान कर दिया गया है। इस पर बीबीगंज चौकी प्रभारी मीनेश पचौरी पहुंचीं और घायल सीता को अस्पताल में भर्ती कराया। पति को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। दोपहर बाद सीता अस्पताल से थाने पहुंची। पहले तो कार्रवाई की बात कहती रही, जब तहरीर देने की बात कही। तो वह पलट गई। बोली, मेरे पति को छोड़ दो अन्यथा मुझे भी हवालात में बंद करो। दरोगा मीनेश पचौरी ने बताया, महिला के गले पर धारदार हथियार से कट का निशान था। अब वह पति को छोड़ने की बात कह रही है। जैसे महिला चाहेगी वैसा ही किया जाएगा। फिलहाल जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed