{"_id":"6146322f8ebc3e915e51bb8e","slug":"lawyers-will-take-out-a-foot-march-tomorrow-till-ambedkar-tirahe-farrukhabad-news-knp6530059187","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर तिराहे तक वकील कल निकालेंगे पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर तिराहे तक वकील कल निकालेंगे पैदल मार्च
विज्ञापन
कलमबंद हड़ताल में साथियों को काम करने से रोकने जाते वकील। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। वकीलों की कलमबंद हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। सोमवार को वकील कचहरी से आंबेडकर तिराहे तक पैदल मार्च निकालकर डीएम और एसपी का पुतला फूंकेंगे। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव ने सदर, अमृतपुर तहसील, मुंसिफ कोर्ट कायमगंज, टैक्स बार एसोसिएशन के वकीलों से मार्च में शामिल होने की अपील की है।
फतेहगढ़ कोतवाल को हटाने और डीएम व एसपी तबादले की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन और तहसील बार एसोसिएशन की 16 सितंबर से चल रही हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। वकीलों की निगरानी समिति ने अदालतों में काम कर रहे साथी वकीलों को काम करने से रोका।
जिला बार एसोसिएशन सभागार में अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव और महासचिव संजीव पारिया ने आंदोलन को तेज करने के लिए रणनीति बनाई। महासचिव ने बताया कि सोमवार को 12 बजे कचहरी से एलआईसी तिराहा, कोतवाली होते हुए फतेहगढ़ चौराहा से आंबेडकर तिराहे तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। वहां पर डीएम और एसपी का पुतला फूंका जाएगा।
विज्ञापन
वकील को 15 दिन के लिए सदस्यता से किया निष्कासित
फर्रुखाबाद। जिला बार एसोसिएशन के महा सचिव संजीव पारिया व अनुशासन समिति के सदस्य डॉ. दीपक द्विवेदी ने बताया कि अधिवक्ता राजेंद्र शुक्ला शनिवार को एक अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र पर तर्क प्रस्तुत कर रहे थे। निगरानी समिति के सदस्यों ने मना किया, फिर भी जमानत प्रार्थना पत्र पर तर्क पूरा किया। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इससे वकील राजेंद्र शुक्ला को बार एसोसिएशन से सदस्यता से 15 दिन के लिए निष्कासित कर दिया गया है।