फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lawyers performed Havan for the purification of DM, SP's intelligence

वकीलों ने डीएम, एसपी की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन

Wed, 22 Sep 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lawyers performed Havan for the purification of DM, SP's intelligence
बार एसोसिएशन के बाहर डीएम, एसपी की बुद्घि-शुद्घि के लिए हुए हवन में आहूतियां देते वकील। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कलमबंद हड़ताल के छठवें दिन वकीलों ने मंगलवार को बार एसोसिएशन कार्यालय के बाहर डीएम-एसपी की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया गया। बुधवार को मौन जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कचहरी पहुंचकर बार अध्यक्ष और महासचिव को वकीलों की आवाज शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की अगुवाई में वकील फतेहगढ़ कोतवाल जेपी पाल को हटाने और डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा के तबादले की मांग को लेकर 16 सितंबर से कलमबंद हड़ताल कर रहे हैं। मंगलवार को बार एसोसिएशन कार्यालय के बाहर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ मेें अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव और महासचिव संजीव पारिया यजमान बने। उनकी साथ वकीलों ने आहुतियां दीं। हवन कुंड के पास डीएम और एसपी के चित्र भी रखे गए थे।
विज्ञापन

इसके पहले भाजपा सांसद मुकेश राजपूत कचहरी में अध्यक्ष, महासचिव व अन्य वकीलों से मिले। महासचिव ने बताया कि सांसद ने आंदोलन का समर्थन करने और वकीलों की आवाज शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद के पीएस अनूप मिश्रा ने बताया कि सांसद अपने काम से एडीएम कार्यालय में गए थे। वहां वकील पहुंच गए थे और सांसद को बार एसोसिएशन कार्यालय बुला ले गए। सांसद ने वकीलों की बात को सुना और शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिया। सांसद ने आंदोलन को समर्थन नहीं दिया है।
डीएम-एसपी के खिलाफ जांच के लिए लिखा पत्र
फर्रुखाबाद। बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता महासंघ के वर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने डीएम व एसपी के खिलाफ जांच के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में डीएम, एसपी के तबादले व फतेहगढ़ कोतवाल को हटाने की मांग भी की गई है। प्रदेश का अधिवक्ता समाज फर्रुखाबाद के अधिवक्ताओं के साथ है। तत्काल प्रभारी कार्रवाई न होने पर व्यापक आंदोलन करने की रणनीति बनाई जाएगी।

अमृतपुर तहसील के फूंके गए पुतले
जिला बार एसोसिएशन के समर्थन में अमृतपुर तहसील में वकीलों ने मंगलवार को काम नहीं किया। सदर तहसील में वकीलों ने काम बंद कर दोपहर में डीएम और एसपी को पुतला फूंक और नारेबाजी की। उन्होंने दोनों अफसरों का तबादला किए जाने की मांग सरकार से की है।

तहसील सदर में डीएम का पुतला फूकते वकील। संवाद

तहसील सदर में डीएम का पुतला फूकते वकील। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

डीएम, एसपी के खिलाफ चल रहे आंदोलन में सहयोग का  अध्यक्ष, महासचिव को आश्वासन देते भाजपा सांसद मुकेश

डीएम, एसपी के खिलाफ चल रहे आंदोलन में सहयोग का अध्यक्ष, महासचिव को आश्वासन देते भाजपा सांसद मुकेश - फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed